1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. दूसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 9.8% बढ़ा, 200% मिलेगा डिवीडेंड

दूसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 9.8% बढ़ा, 200% मिलेगा डिवीडेंड

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Oct 12, 2015 11:56 am IST,  Updated : Oct 12, 2015 11:56 am IST

नई दिल्‍ली: देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता कंपनी इंफोसिस को कुल मुनाफा चालू वित्‍त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 9.8 फीसदी बढ़कर 3,398 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल की समान

दूसरी तिमाही में...- India TV Hindi
दूसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 9.8% बढ़ा

नई दिल्‍ली: देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता कंपनी इंफोसिस को कुल मुनाफा चालू वित्‍त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 9.8 फीसदी बढ़कर 3,398 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 3,096 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। इंफोसिस ने बॉम्‍बे स्‍टाक को बताया कि दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 17.2 फीसदी बढ़कर 15,635 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 13,342 करोड़ रुपए थी।  इंफोसिस को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से जून तिमाही के दौरान 3,030 करोड़ रुपए का मुनाफा और 14,354 करोड़ रुपए की आय हुई थी।

 
200 फीसदी अंतरिम डिवीडेंड
इंफोसिस ने सोमवार को वित्‍त वर्ष 2015-16 की पहली छमाही के लिए 200 फीसदी अंतरिम डिवीडेंड देने की घोषणा की है। बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स ने 10 रुपए अंकित मूल्‍य वाले शेयरों के लिए डिवीडेंड की घोषणा की है। डिवीडेंड भुगतान की तारीख 19 अक्‍टूबर है। इसके अलावा कंपनी ने अपने ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स के लिए प्रत्‍येक शेयर के लिए एक बोनस शेयर देने की भी घोषणा की है। इससे पहले बोनस शेयर कंपनी ने 15 साल पहले दिए थे।   
 
सीएफओ राजीव बंसल ने दिया इस्तीफा
इंफोसिस के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) राजीव बंस ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह एम डी रंगनाथ लेंगे, जो कंपनी से पिछले करीब 15 साल से जुड़े हैं। इंफोसिस ने एक बयान में कहा कि कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य वित्त अधिकारी राजीव बंसल ने कंपनी को अपने इस्तीफे की योजना के बारे में जानकारी दी है। बयान में कहा गया कि 12 अक्तूबर 2015 का कारोबार खत्म होने पर रंगनाथ निवर्तमान मुख्य वित्त अधिकारी की जगह लेंगे। बंसल, 31 दिसंबर 2015 तक मुख्य कार्यकारी सलाहकार बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें-

कार कंपनियों का DISCOUNT धमाका, 1.50 लाख रुपए तक की छूट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।