1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. चार दिन की सिंगापुर, हांगकांग यात्रा पर जाएंगे जेटली, निवेशकों को लुभाएंगे

चार दिन की सिंगापुर, हांगकांग यात्रा पर जाएंगे जेटली, निवेशकों को लुभाएंगे

 Written By: Agency
 Published : Sep 15, 2015 07:20 pm IST,  Updated : Sep 16, 2015 12:14 pm IST

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली बृहस्पतिवार को चार दिन की सिंगापुर और हांगकांग यात्रा पर जा रहे हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वह निवेशक बैठक को संबोधित करेंगे और सिंगापुर सम्मेलन में भाग

चार दिन की सिंगापुर,...- India TV Hindi
चार दिन की सिंगापुर, हांगकांग यात्रा पर जाएंगे जेटली

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली बृहस्पतिवार को चार दिन की सिंगापुर और हांगकांग यात्रा पर जा रहे हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वह निवेशक बैठक को संबोधित करेंगे और सिंगापुर सम्मेलन में भाग लेंगे। जेटली 18 सितंबर को सिंगापुर सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। इसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था में बेचैनी, उर्जा कीमतों में भारी गिरावट का प्रभाव और वैश्विक-एशिया कारोबार क्षेत्र में नए कारोबारी माडल की जरूरत आदि पर चर्चा होगी।

मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन भी सिंगापुर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह वैश्विक अनिश्चितता के बीच वृद्धि का प्रयास सत्र में हिस्सा लैंगे। सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा जेटली गोल्डमैन सैक्स द्वारा सिंगापुर और हांगकांग में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। अपनी 20-21 सितंबर की दो दिन की हांगकांग यात्रा के दौरान वित्त मंत्री वैश्विक निवेशकों के साथ बैठक करेंगे और उनसे देश के बुनियादी ढांचा, विनिर्माण और स्मार्ट शहर सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश को कहेंगे। जेटली 22 सितंबर को स्वदेश लौटेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।