1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. एक दशक में अर्थव्यवस्था को दोगुनी कर सकता है भारत: सिन्हा

एक दशक में अर्थव्यवस्था को दोगुनी कर सकता है भारत: सिन्हा

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 12, 2015 08:58 am IST,  Updated : Jun 12, 2015 09:00 am IST

लंदन: वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने आज कहा कि भारत अगले दशक में अपनी अर्थव्यवस्था को दोगुना कर 2000 अरब डालर से 4000 अरब डालर कर सकता है।       उन्होंने यह भी कहा कि

एक दशक में...- India TV Hindi
एक दशक में अर्थव्यवस्था को दोगुनी कर सकता है भारत: सिन्हा

लंदन: वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने आज कहा कि भारत अगले दशक में अपनी अर्थव्यवस्था को दोगुना कर 2000 अरब डालर से 4000 अरब डालर कर सकता है।

     
उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के पहले साल में रखी गई नीवों से देश की अर्थव्यवस्था 8 प्रतिशत की वृद्धि दर की राह पर लौटेगी।
      
वे यहां एक कार्यक्रम इंडिया इंक पालिसी राउंडटेबल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नयी सरकार को गंभीर व्यापक आर्थिक समस्याओं के मुहाने पर पहुंची विरासत मिली थी लेकिन  बीते एक साल में हम स्थायीत्व ला पाए हैं और भविष्य में मजबूत व सतत वृद्धि की नींव रखी है।
     
उन्होंने इस कार्यक्रम को नई दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया।
     
उन्होंने कहा, हम 8 प्रतिशत की वृद्धि दर फिर हासिल कर सकते हैं और अगर हम इसे दश भर लगातार हासिल करते हैं तो भारत अगले 10-12 साल में अपनी अर्थव्यवस्था को आसानी से दोगुना कर 4000-5000 अरब डालर कर सकता है। भारत की अर्थव्यवस्था इस समय 2000 अरब डालर की है।
       
सिन्हा ने विदेशी निवेशकों को  स्थिर, स्थायी व निष्पक्ष कर प्रणाली का आश्वासन दिया और कहा कि  पिछली तारीख से कर संबधी नियम बीती बात हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।