1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. जेट एयरवेज का मानसून ऑफर, बिजनेस श्रेणी का घटाया किराया

जेट एयरवेज का मानसून ऑफर, बिजनेस श्रेणी का घटाया किराया

 Written By: PTI
 Published : Jul 19, 2015 06:29 pm IST,  Updated : Jul 21, 2015 09:26 am IST

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र की जेट एयरवेज ने अपने घरेलू नेटवर्क पर लंबी दूरी 1,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए बिजनेस श्रेणी की टिकट दरों में 20 प्रतिशत की कटौती की है। एयरलाइन

जेट एयरवेज का मानसून...- India TV Hindi
जेट एयरवेज का मानसून ऑफर, बिजनेस श्रेणी का घटाया किराया

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र की जेट एयरवेज ने अपने घरेलू नेटवर्क पर लंबी दूरी 1,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए बिजनेस श्रेणी की टिकट दरों में 20 प्रतिशत की कटौती की है। एयरलाइन ने अपनी विशेष मानसून पेशकश के तहत किराए में कटौती की है। कंपनी की यह पेशकश कल खुल रही है।

जेट एयरवेज की आज जारी विग्यप्ति में कहा गया है कि इसी तरह की एक अन्य योजना के तहत मुंबई मुख्यालय वाली एयरलाइन ने 1,000 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए 6,999 रुपए सभी शुल्क समेत के निचले किराये की पेशकश की है। 20 प्रतिशत छूट की पेशकश के तहत बुकिंग की अवधि की कोई सीमा नहीं है।

दूसरी योजना के लिए यह 20 जुलाई से 31 जुलाई तक है। एयरलाइन ने कहा कि यह पेशकश सीधी या बरास्ता किसी और जगह से संचालित सभी तरह की उड़ानों के लिए है। इसके लिए यात्रा की वैधता अवधि 20 जुलाई से 15 अक्तूबर तक है। एयरलाइन के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी राज शिवकुमार ने बयान में कहा कि घरेलू वायुमार्गों पर 750 किलोमीटर से कम दूरी के लिए उच्च श्रेण का किराया 6,999 रुपए से और 750 से 1,000 किलोमीटर के लिए किराया दर 8,999 रुपए से शुरू होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।