1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल ने पूछा शिवराज पर कार्रवाई क्यों नहीं'

राहुल ने पूछा शिवराज पर कार्रवाई क्यों नहीं'

 Written By: PTI
 Published : Jul 09, 2015 08:55 pm IST,  Updated : Jul 09, 2015 08:56 pm IST

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार खत्म करने का उनका चुनावी वादा याद दिलाते हुए राहुल गांधी ने आज पूछा कि वह प्रवेश एवं भर्ती घोटाले पर आलोचनाओं का सामना कर रहे मध्य प्रदेश

राहुल ने पूछा शिवराज...- India TV Hindi
राहुल ने पूछा शिवराज पर कार्रवाई क्यों नहीं?

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार खत्म करने का उनका चुनावी वादा याद दिलाते हुए राहुल गांधी ने आज पूछा कि वह प्रवेश एवं भर्ती घोटाले पर आलोचनाओं का सामना कर रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि उनका केवल एक सवाल है।

राहुल ने कहा, मेरा सिर्फ एक सवाल है। प्रधानमंत्री, आप जो कहते हैं उसमें वजन होना चाहिए।

उन्होंने यहां कहा, भारत की जनता और मुझे याद है कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था, जिसे मैं दोहराना चाहता हूं ना खाउंगा, ना खाने दूंगा। आप राजस्थान में भ्रष्टाचार क्यों होने दे रहे हैं? आप ललित मोदी को वापस लाने के लिए क्या कर रहे हैं? आप शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कदम क्यों नहीं उठा रहे हैं?

कांग्रेस राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को नहीं हटाने के लिए मोदी की निंदा कर रही है क्योंकि खुलासा हुआ है कि उन्होंने भगोड़े पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी की मदद की। पार्टी का यह भी आरोप है कि बडे़ मोदी :प्रधानमंत्री: छोटे मोदी :ललित: को बचा रहे हैं।

राहुल से जब पूछा गया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा व्यापमं घोटाले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश देने के बीच क्या मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान को इस्तीफा देना चाहिए, तो उन्होंने कहा, बिल्कुल।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत