1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. बड़े काम का है digital locker, जानिए इसकी ABCD

बड़े काम का है digital locker, जानिए इसकी ABCD

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 23, 2015 11:21 am IST,  Updated : Jun 23, 2015 11:38 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जुलाई को डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू करेंगे। इससे नागरिकों को पैन कार्ड, पासपोर्ट, अंक तालिका और डिग्री प्रमाणपत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज डिजिटल तरीके से रखने में मदद मिलेगी। जारी

खास है Digital locker, जाने अपने...- India TV Hindi
खास है Digital locker, जाने अपने काम की बात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जुलाई को डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू करेंगे। इससे नागरिकों को पैन कार्ड, पासपोर्ट, अंक तालिका और डिग्री प्रमाणपत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज डिजिटल तरीके से रखने में मदद मिलेगी।

जारी किए गए प्रेस रिलीज के अनुसार, डिजिटल लॉकर से सरकार द्वारा जारी दस्तावेज तक सुरक्षित पहुंच होगी।

इसका मकसद विभिन्न सरकारी एजेंसियों में भौतिक रूप से दस्तावेज के उपयोग की व्यवस्था को समाप्त करना तथा सत्यापिक इलेक्ट्रानिक दस्तावेजों के साझा करना है।  डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत यह कदम उठाया जा रहा है।

जानिए डिजिटल लॉकर से जुड़ी कुछ खास बातें

digital locker

क्या है डिजिटल लॉकर

डिजिटल लॉकर क्लाउड आधारित एक स्टोरेज स्पेस है जो लोगों के आधार नंबर से जुड़ा होगा। डिजिटल लॉकर से सरकारी विभागों और एजेंसियों में कागजी काम के कारण जो समय लगता है, उसमें कमी आएगी। इससे नागरिकों को भी आसानी से सेवाएं प्राप्त करने में मदद मिलेगी क्योंकि उनके दस्तावेज कहीं भी, किसी भी समय उपलब्ध होंगे और उसे इलेक्ट्रानिक रूप से साझा किया जा सकेगा।

अगली स्लाइड में जानिए क्या है जरूरी और कैसे मिलेगा locker

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।