1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. लावा ने एंड्राइड वन के साथ पिक्सेल वी1 लॉन्च किया

लावा ने एंड्राइड वन के साथ पिक्सेल वी1 लॉन्च किया

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 28, 2015 01:37 pm IST,  Updated : Jul 28, 2015 01:40 pm IST

नई दिल्ली: लावा इंटरनेशनल ने सोमवार को एक नया स्मार्टफोन पिक्सेल वी1 लॉन्च किया है। गूगल के एंड्रायड वन ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 11,350 रुपए है। पिक्सेल वी1 में 5.5 इंच का

लावा ने एंड्राइड वन के...- India TV Hindi
लावा ने एंड्राइड वन के साथ पिक्सेल वी1 लॉन्च किया

नई दिल्ली: लावा इंटरनेशनल ने सोमवार को एक नया स्मार्टफोन पिक्सेल वी1 लॉन्च किया है। गूगल के एंड्रायड वन ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 11,350 रुपए है।

पिक्सेल वी1 में 5.5 इंच का डिस्प्ले स्क्रीन है। यह फोन 1.3 क्वोड-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 2GB RAM है। इसकी इंटरनल मेमोरी की बात की जाए तो इसमें 32GB की मेमोरी है, जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में रियर कैमरा 13MP का और फ्रंट कैमरा 5MP का है। इस फोन की बैटरी 2650mAh की है।

फोन में हालांकि 4जी की सुविधा नहीं है। फोन ऑनलाइन प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट तथा ऑफलाइन रिटेल स्टोर दोनों ही जगहों पर उपलब्ध होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।