1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. माइक्रोमैक्स ने दुनिया का सबसे पतला फोन लांच किया

माइक्रोमैक्स ने दुनिया का सबसे पतला फोन लांच किया

 Written By: IANS
 Published : Jun 18, 2015 03:27 pm IST,  Updated : Jun 19, 2015 02:05 pm IST

नई दिल्ली: मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने गुरुवार को यहां एक स्मार्टफोन कैनवास सिल्वर-5 पेश किया। कंपनी ने कहा कि यह दुनिया का सबसे पतला और हल्का फोन है। फोन का वजन 97 ग्राम

माइक्रोमैक्स ने...- India TV Hindi
माइक्रोमैक्स ने दुनिया का सबसे पतला फोन लांच किया

नई दिल्ली: मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने गुरुवार को यहां एक स्मार्टफोन कैनवास सिल्वर-5 पेश किया। कंपनी ने कहा कि यह दुनिया का सबसे पतला और हल्का फोन है। फोन का वजन 97 ग्राम और मोटाई 5.1 मिलीमीटर है।

फोन अभी काले और सुनहरे सिर्फ दो रंगों में पेश किया गया है।

फोन में एयरटेल डबल डाटा पैकेज दिया गया है और इसमें डीडीआर3 रैम तथा 2,000 एमएएच बैटरी का प्रयोग किया गया है।

आईडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय बाजार में मैक्रोमैक्स के पास 18 फीसदी हिस्सेदारी है और सैमसंग की 22 फीसदी हिस्सेदारी के बाद यह दूसरे स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।