Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया लुमिया 430

माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया लुमिया 430

India TV Business Desk Published : May 15, 2015 06:33 pm IST, Updated : May 15, 2015 06:34 pm IST

नई दिल्ली: शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय बाजार में नया स्मार्ट फोन लुमिया 430 ब्रिकी के लिये लॉन्च किया है। यह ड्युअल सिम है और यह विंडोज 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। माइक्रोसॉफ्ट

माइक्रोसॉफ्ट ने...- India TV Hindi
माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय बाजार में नया स्मार्ट फोन लुमिया 430 लॉन्च किया

नई दिल्ली: शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय बाजार में नया स्मार्ट फोन लुमिया 430 ब्रिकी के लिये लॉन्च किया है। यह ड्युअल सिम है और यह विंडोज 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

माइक्रोसॉफ्ट मोबाइल डिवाइसेस के डायरेक्टर (वेस्ट) अनंत मित्तल ने बताया है कि स्मार्ट फोन के भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिये माइक्रोसॉफ्ट ने 5299 रुपये की किफायती कीमत पर यह फोन ग्राहकों के लिये पेश किया है। लुमिया 430 दो सिम, सही हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, सेवाओं और एप्पस का एक बेहतरीन समन्वय है।

उन्होंने बताया कि ग्राहकों को लुमिया 430 का बेहतरीन अनुभव देने के लिये कंपनी ने नॉक आउट ऑन व्हील्स भी जारी किया है। यह लुमिया नॉकआउट वैन देश के 200 से अधिक शहरों में जायेगी और इन शहरों के युवाओं को पहली बार विंडोज फोन के अनुभव से रूबरू करायेगी।

मित्तल ने बताया कि यह फोन विंडोज 8.1 सिस्टम पर काम करता है तथा इसे बाद में विंडोज 10 आपरेटिंग सिस्टम में उन्नत किया जा सकता है। इसके साथ इसमें 1GB RAM, ड्युअल कोर क्वालकोम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर, 2MP  कैमरा, 8 GB इंटरनल मेमोरी तथा 128 GB माइक्रोएसडी कार्ड मेमोरी की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अब तक लुमिया श्रेणी के 13 स्मार्ट फोन बाजार में पेश किये गये हैं। इसमें से लुमिया के 7 मॉडल माइक्रोसॉफ्ट ने प्रस्तुत किये हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement