1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. नासकॉम का साइबर सुरक्षा में कौशल विकास पर जोर

नासकॉम का साइबर सुरक्षा में कौशल विकास पर जोर

 Written By: PTI
 Published : Jun 18, 2015 06:46 pm IST,  Updated : Jun 18, 2015 06:46 pm IST

नई दिल्ली: नासकॉम ने साइबर सुरक्षा विशेषग्य तैयार करने के लिये वैश्विक स्तर का आईटी सुरक्षा तथा प्रमाणन कार्यक्रम शुरू करने के मामले में सरकार तथा आईटी एवं आईटी संबद्ध उद्योग के बीच तालमेल की

नासकॉम का साइबर...- India TV Hindi
नासकॉम का साइबर सुरक्षा में कौशल विकास पर जोर

नई दिल्ली: नासकॉम ने साइबर सुरक्षा विशेषग्य तैयार करने के लिये वैश्विक स्तर का आईटी सुरक्षा तथा प्रमाणन कार्यक्रम शुरू करने के मामले में सरकार तथा आईटी एवं आईटी संबद्ध उद्योग के बीच तालमेल की आज वकालत की।

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के निकाय ने आज कहा कि दुनिया में ऐसे आईटी पेशेवरों की 15 लाख तक की कमी है। इस लिहाज से यह जरूरी है।
 नासकॉम ने साइबर सुरक्षा सोल्यूशंस कंपनी सिमेन्टेक के साथ सहमति पत्र पर दस्तखत किये। देश में कुशल तथा प्रमाणित साइबर सुरक्षा पेशेवर तैयार करने की दिशा में उठाये जा रहे कदम के तहत यह समझौता किया गया है।
 इस मौके पर नासकॉम के अध्यक्ष आर चंद्रशेखर ने कहा, समय आ गया है जब सरकार तथा उद्योग साइबर सुरक्षा के मुद्दे के समाधान के लिये साथ मिलकर काम करे। यह न केवल देश को ऐसे पेशेवरों का एक केंद्र के रूप में विकसित करने का अवसर बन सकता है बल्कि हैकिंग की समस्या का भी समाधान होगा।
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।