1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सोने की खरीद फरोख्त के लिए एनसीडीईक्स लाया नया मंच

सोने की खरीद फरोख्त के लिए एनसीडीईक्स लाया नया मंच

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 29, 2015 04:38 pm IST,  Updated : May 29, 2015 04:38 pm IST

मुंबई: नेशनल कमॉडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईक्स) ने सोने की खरीद फरोख्त के लिए नया राष्ट्रीय ऑनलाइन मंच गोल्ड नाउ पेश किया है। एक्सचेंज ने एक बयान में कहा है कि इस नए मान्यता प्राप्त

सोने की खरीद फरोख्त के...- India TV Hindi
सोने की खरीद फरोख्त के लिए एनसीडीईक्स लाया नया मंच

मुंबई: नेशनल कमॉडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईक्स) ने सोने की खरीद फरोख्त के लिए नया राष्ट्रीय ऑनलाइन मंच गोल्ड नाउ पेश किया है। एक्सचेंज ने एक बयान में कहा है कि इस नए मान्यता प्राप्त मंच का लक्ष्य आयात पर निर्भरता घटाना है।

एनसीडीईक्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी समीर शाह ने कहा, “गोल्ड नाउ राष्ट्रीय मंच पेश होने के साथ हम प्रणाली तैयार कर रहे हैं जो अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरुप है ओर इससे सर्राफा तथा जेवरात उद्योग को अपनी क्षमता बढानें में मदद मिलेगी।” माना जा रहा है कि गोल्ड नाउ मंच सोने के घरेलू पुर्नचक्रण उद्योग को नई ताकत देगा। इस समय 17 रिफायनरी काम कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।