1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. नोकिया, एलजी ने मिलाया हाथ, स्मार्टफोन पेटेंट के लिए लाइसेंस पर किया समझौता

नोकिया, एलजी ने मिलाया हाथ, स्मार्टफोन पेटेंट के लिए लाइसेंस पर किया समझौता

 Written By: PTI
 Published : Jun 16, 2015 05:07 pm IST,  Updated : Jun 16, 2015 05:08 pm IST

नई दिल्ली: एलजी इलेक्ट्रानिक्स जल्द ही अपने स्मार्टफोन में नोकिया द्वारा विकसित प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेगा। कोरियाई कंपनी ने फिनलैंड की दूरसंचार उपकरण कंपनी से रॉयल्टी आधारित स्मार्टफोन पेटेंट लाइसेंस प्राप्त करने पर सहमत हो

नोकिया, एलजी ने...- India TV Hindi
नोकिया, एलजी ने स्मार्टफोन पेटेंट के लिए लाइसेंस पर किया समझौता

नई दिल्ली: एलजी इलेक्ट्रानिक्स जल्द ही अपने स्मार्टफोन में नोकिया द्वारा विकसित प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेगा। कोरियाई कंपनी ने फिनलैंड की दूरसंचार उपकरण कंपनी से रॉयल्टी आधारित स्मार्टफोन पेटेंट लाइसेंस प्राप्त करने पर सहमत हो गई है। नोकिया टेक्नोलाजीज के अध्यक्ष राम्जी हेदामस ने एक बयान में कहा हम अपने लाइसेंसिंग कार्यक्रम में एलजी इलेक्ट्रानिक्स का स्वागत कर खुश हैं।

नोकिया की 2जी, 3जी और 4जी मोबाइल संचार प्रौद्योगिकयों के लिए 60 से अधिक लाइसेंस समझौतों में एलजी इलेक्ट्रानिक्स ताजातरीन कड़ी है और यह स्मार्टफोन बनाने वाली पहली कंपनी है जो नोकिया द्वारा 2014 में उपकरण एवं सेवा कारोबार को माइक्रोसाफ्ट को बेचने के बाद लाइसेंसिंग कार्यक्रम से जुड़ी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।