1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सिर्फ दो तरीके अपनाएं, झट से बुक हो जाएगी ट्रेन टिकट

सिर्फ दो तरीके अपनाएं, झट से बुक हो जाएगी ट्रेन टिकट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 15, 2015 10:48 am IST,  Updated : Aug 03, 2015 04:39 pm IST

नई दिल्ली: यात्रियों की सुविधाओं के लिए हरपल मुस्तैद रहने वाली भारतीय रेलवे ने अब टिकट बुकिंग सुविधा को और भी सहज बना दिया है। अभी तक आईआरसीटीसी की स्लो स्पीड  तो कभी सर्व डाउन

अब आसानी से हो जाएगा...- India TV Hindi
अब आसानी से हो जाएगा ट्रेन रिजर्वेशन

नई दिल्ली: यात्रियों की सुविधाओं के लिए हरपल मुस्तैद रहने वाली भारतीय रेलवे ने अब टिकट बुकिंग सुविधा को और भी सहज बना दिया है। अभी तक आईआरसीटीसी की स्लो स्पीड  तो कभी सर्व डाउन होने के चलते टिकट मिल पाना काफी मुश्किल होता था, मगर अब हम अपनी खबर में आपको रेलवे से जुड़ी दो शानदार ऐप के बारे में बताएंगे जो झट से रेलवे टिकट को आपके हाथ में थमा देंगी। हालांकि रेलवे ने ये ऐप काफी पहले ही लांच कर दिए थे लेकिन इसकी पहुंच और जानकारी अभी तक सीमित वर्ग के भीतर ही थी। जानिए इन ऐप्स के जरिए आप कैसे बुक करा सकते हैं रेलवे टिकट।

पहला एप- आईआरसीटीसी कनेक्ट ऐप-

आईआरसीटीसी कनेक्ट ऐप भारतीय रेलवे की आधिकारिक ऐप है। इस शानदार ऐप के जरिए अब आप बिना किसी झंझट के अपने घर पर चाय की चुश्की लेते-लेते टिकट बुक करा सकते हैं। यह ऐप देशभर में कहीं पर भी यात्रा के लिए आपकी टिकट को बुक करा सकता है।
अगली स्लाइड में जानिए इस ऐप के जरिए कैसे बुक कराएं टिकट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।