1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. अब करिए Facebook के जरिए शॉपिंग

अब करिए Facebook के जरिए शॉपिंग

 Written By: IANS
 Published : Jul 17, 2015 11:23 am IST,  Updated : Jul 17, 2015 11:24 am IST

न्यूयॉर्क: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अब जल्द ही शॉपिंग का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, फेसबुक पृष्ठों पर जल्द ही ई-वाणिज्य शॉपिंग साइटों तक पहुंच बनाई जा सकेगी। इसके साथ

अब करिए Facebook के जरिए...- India TV Hindi
अब करिए Facebook के जरिए शॉपिंग

न्यूयॉर्क: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अब जल्द ही शॉपिंग का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, फेसबुक पृष्ठों पर जल्द ही ई-वाणिज्य शॉपिंग साइटों तक पहुंच बनाई जा सकेगी। इसके साथ ही चुने गए सामान की खरीदारी करने के लिए एक बाय (खरीदें) बटन भी होगा, जिसकी मदद से आप अपने मनपसंद सामान को चुन सकेंगे।

फेसबुक उत्पाद विपणन प्रबंध एमा रोजर्स ने कहा, "फेसबुक पृष्ठ पर शॉपिंग वर्ग होने के साथ हम उनके उत्पादों को सीधे यूजर्स के पृष्ठ पर दिखाएंगे।" हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये नए फीचर्स कब से शुरू होंगे। क्योंकि अभी इनका परीक्षण चल रहा है। इस दिशा में फेसबुक कुछ साझेदारों के साथ काम कर रही है लेकिन कंपनी ने अपने साझेदारों के नामों का खुलासा नहीं किया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।