1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. भारतीय डाक SMS के जरिए देगा पार्सल की डिलीवरी की जानकारी

भारतीय डाक SMS के जरिए देगा पार्सल की डिलीवरी की जानकारी

 Written By: PTI
 Published : Jul 09, 2015 06:57 pm IST,  Updated : Jul 10, 2015 11:30 am IST

नई दिल्ली: भारतीय डाक इस साल सितंबर से अपने ग्राहकों को डाक, पार्सल, मनी आर्डर एवं अन्य डिलीवरी की स्थिति के बारे में उन्हें एसएमएस भेजकर जानी मुहैया कराएगा। इसके अलावा, डाक विभाग अक्तूबर तक

भारतीय डाक SMS के जरिए...- India TV Hindi
भारतीय डाक SMS के जरिए देगा पार्सल की डिलीवरी की जानकारी

नई दिल्ली: भारतीय डाक इस साल सितंबर से अपने ग्राहकों को डाक, पार्सल, मनी आर्डर एवं अन्य डिलीवरी की स्थिति के बारे में उन्हें एसएमएस भेजकर जानी मुहैया कराएगा। इसके अलावा, डाक विभाग अक्तूबर तक जीपीएस वाले उपकरणों की मदद से डाकिया पर नजर रखना शुरू करेगा। एक पायलट परियोजना के तहत दिल्ली में पार्सल और पंजीकृत डाकों की डिलीवरी के लिए डाकिया का पता लगाने में मदद मिलेगी जिन्हें दिए गए पते पर डिलीवरी के लिए भेजा गया है।

भारतीय डाक के मुख्य महाडाकपाल :दिल्ली: वासुमित्र ने डिजिटल इंडिया सप्ताह के दौरान गतिविधियों की जानकारी देते हुए संवाददाताओं को बताया, सितंबर से, हम लोगों को एसएमएस भेजकर निकटतम केंद्र में पार्सल आने के बारे में सूचित करेंगे और यह जानकारी भी देंगे कि इनकी डिलीवरी कब की जाएगी। उन्होंने कहा कि डाक विभाग ग्रामीण इलाकों के लिए 1.3 लाख जीपीएस उपकरण खरीद रहा है। हाथ से चलाए जा सकते वाले इन उपकरणों से डाक घरों से दी जाने वाली हर तरह की सेवाओं में सुविधा होगी। प्रमुख शहरों के लिए 15,000 उपकरणों की अलग से व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें

पोस्ट ऑफिस की इन स्कीमों में करें निवेश, पाएं बेहतर रिटर्न

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।