1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. बिना फेसबुक लॉग इन के चलेगा messenger app

बिना फेसबुक लॉग इन के चलेगा messenger app

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 25, 2015 04:32 pm IST,  Updated : Jun 25, 2015 04:33 pm IST

नई दिल्ली: अभी तक आप बेधड़क फेसबुक लॉग इन करके messenger के जरिए अपने दोस्तों से बेरोक टोक बात कर लेते थे, लेकिन इसके लिए आपको अब अपना फेसबुक लॉग इन करने की जरूरत नहीं

बिना फेसबुक लॉग इन के...- India TV Hindi
बिना फेसबुक लॉग इन के चलेगा messenger app

नई दिल्ली: अभी तक आप बेधड़क फेसबुक लॉग इन करके messenger के जरिए अपने दोस्तों से बेरोक टोक बात कर लेते थे, लेकिन इसके लिए आपको अब अपना फेसबुक लॉग इन करने की जरूरत नहीं होगी।

फेसबुक का messenger इस्तेमाल करने के लिए अब फेसबुक का यूजर नेम और पासवर्ड नहीं डालना होगा। इसके बिना भी आप अपने दोस्तों से बात कर सकेंगे। अब आप सीधे अपने फोन नंबर, नाम और प्रोफाइल फोटो के जरिए इसमें लॉग इन कर बात कर सकेंगे।

 
कैसे करेंगे बात
फेसबुक पर जाकर जब ऑप्शन आए Not on Facebook, तो आप उसपर क्लिक करेंगे। फिर अपने नाम, नंबर और प्रोफाइल फोटो के जरिए लॉग इन कर बातचीत शुरू की जा सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।