1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. Facebook पर करें वीडियो अपलोड और कमाइए लाखों में

Facebook पर करें वीडियो अपलोड और कमाइए लाखों में

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 16, 2015 06:32 pm IST,  Updated : Aug 19, 2015 11:37 am IST

नई दिल्ली: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का इस्तेमाल चैटिंग के लिए ज्यादा किया जाता है। लेकिन अब फैसबुक अपने यूजर्स को कमाने का भी मौका दे रहा है। हम सब फेसबुक पर फोटो, वीडियो अक्सर

Facebook पर करें वीडियो...- India TV Hindi
Facebook पर करें वीडियो अपलोड और कमाइए लाखों में

नई दिल्ली: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का इस्तेमाल चैटिंग के लिए ज्यादा किया जाता है। लेकिन अब फैसबुक अपने यूजर्स को कमाने का भी मौका दे रहा है। हम सब फेसबुक पर फोटो, वीडियो अक्सर अपलोड करते हैं जिनपर खूब Likes और Comments भी आते हैं। फेसबुक अब से खुद उन वीडियोज पर विज्ञापन जोड़ेगा जिन्हें सबसे अधिक Like और Comments मिलेंगे। आप जानते ही होंगे Youtube पर यह सुविधा पहले से ही है।  

अब जब भी फेसबुक पर वीडियो अपलोड करेंगे तो उसके Likes के आधार पर फेसबुक विज्ञापन अटैच कर देगा। इससे अपलोड किए गए वीडियो और फेसबुक के विज्ञापन को मिलाकर एक नया वीडियो बन जाएगा। जिससे फिर जितने लोग वीडियो को देखेंगे, उसके हिसाब से आमदनी का शेयर तय होगा।

facebook

कितना कमा सकते है

 
अपलोड किए गए वीडियो से 45 फीसदी आमदनी फेसबुक और बाकी 55 फीसदी आपको दिया जाएगा। पेमेंट के लिए फेसबुक की टीम खुद संपर्क करेगी। आंकड़ों के मुताबिक, फेसबुक पर हर रोज करीब चार अरब के आसपास वीडियो देखे जाते हैं।

बढ़ाएं Like और Comments

ज्यादा से ज्यादा लाइक और कमेंट के लिए आपको अपने फेसबुक पेज या अकाउंट पर लोगों की संख्या बढ़ानी पड़ेगी। जितनी ज्यादा वीडियो की पहुंच बढ़ेगी उतना ही कमाई का हिस्सा भी बढ़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़िए और जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।