1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. इस देश में 1 रुपए लीटर है पेट्रोल, तो कहीं कीमत 135 रुपए

इस देश में 1 रुपए लीटर है पेट्रोल, तो कहीं कीमत 135 रुपए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 30, 2015 10:42 pm IST,  Updated : Aug 01, 2015 08:57 am IST

नई दिल्‍ली: पेट्रोल के दाम आज 2.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3.60 रुपये प्रति लीटर घटा दिए गए हैं। इस महीने दामों में यह तीसरी कटौती है। नई दरें शुक्रवार आधी रात से

इस देश में 1 रुपए लीटर...- India TV Hindi
इस देश में 1 रुपए लीटर है पेट्रोल, तो कहीं कीमत 135 रुपए

नई दिल्‍ली: पेट्रोल के दाम आज 2.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3.60 रुपये प्रति लीटर घटा दिए गए हैं। इस महीने दामों में यह तीसरी कटौती है। नई दरें शुक्रवार आधी रात से प्रभावी हो गई हैं। इस नई कटौती के बाद दिल्ली में मंगलवार से पेट्रोल 64.47 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा, जो अभी 66.60 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 49.72 रुपये प्रति लीटर के बजाय 46.12 रुपये प्रति लीटर के दाम में मिलेगा। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने यह जानकारी दी।

इससे पहले, 16 जुलाई से पेट्रोल और डीजल के दाम 2-2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे, लेकिन दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाकर, मूल्य कटौती के फायदे से उपभोक्ताओं को वंचित कर दिया था। वैट बढ़ाए जाने से दिल्ली में पेट्रोल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए थे, जबकि वैट के प्रभाव से डीजल की कीमत में 50 पैसे प्रति लीटर की मामूली कमी आई थी। इससे पहले एक जुलाई को पेट्रोल की कीमत 31 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 71 पैसे प्रति लीटर घटाई गई थी।

 

भारत की तुलना में बांग्लादेश और नेपाल में ज्यादा हैं कीमतें

1 लीटर पेट्रोल की कीमत बांग्‍लादेश में 76.97 रुपए और नेपाल में 68.13 रुपए प्रति लीटर है।

ये है डीजल के दाम
दिल्‍ली में 1 लीटर डीजल की कीमत 46.12 रुपए प्रति लीटर है, जबकि श्रीलंका में इसकी कीमत 44.29 रुपए प्रति लीटर है। पाकिस्‍तान में 1 लीटर डीजल की कीमत 51.15 रुपए प्रति लीटर है। बांग्‍लादेश में एक लीटर डीजल 54.27 रुपए और नेपाल में 54.27 रुपए प्रति लीटर मिलता है। नेपाल अपनी पेट्रोलियम जरूरतों को भारत से पूरा करता है।

इन देशों में ये है पेट्रोल की कीमत

  • भारतः 64.47 रुपए प्रति लीटर
  • पाकि‍स्‍तान: 44.05 रुपए प्रति लीटर
  • श्रीलंका: 54.75 रुपए प्रति लीटर
  • नेपाल: 68.13 रुपए प्रति लीटर
  • बांग्लादेश: 76.97 रुपए प्रति लीटर
  • भूटान: 40.14 रुपए प्रति लीटर

अगली स्लाइड में जानिए किन देशों  कितना महंगा है पेट्रोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।