लंदन: ब्रिटिश रॉक बैंड क्वीन ने दुनिया भर में चर्चित हुए गीत बोहमियन रापसोडी के 40 साल पूरा होने के जश्न में एक बीयर लॉन्च की है।
वर्ष 1975 में आए एलबम ए नाइट एट द ओपरा के गाने के सम्मान में बैंड के नामचीन कलाकारों ने क्वीन बोहमियन लेजर बीयर के लिए आरएंडआर ब्रीयू लिमिटेड कंपनी के साथ हाथ मिलाया है। इससे पहले इसी कंपनी ने रॉक बैंड के लिए किलर क्वीन वोदका तैयार किया था। गीत दिवंगत फ्रेडी मरक्यूरी ने लिखे थे।
शराब के लेबल पर क्वीन की तस्वीर होगी और मूल रूप से इसे फ्रेडी ने ही डिजाइन किया था।