नई दिल्ली: एक्सिस बैंक जो देश का तीसरा सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है ने अपनी आधार दरों में 0.10 की कमी कर इसे 9.85 फीसद कर दिया। यह नई दर 30 जून से लागू होगी। दर कम होने से कर्ज सस्ता हो जाएगा जिससे आम आदमी को राहत मिलेगी। कल ICICI बैंक ने अपनी दरों में कटौती की घोषणा की थी।
आपको बता दे कि अप्रैल में भी एक्सेस बैंक ने दरो में 0.20 फीसद की कमी कि थी।
इन बैंको ने भी की है आधार दरों में कटौती-
भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इलाहाबाद बैंक, फ़ेडरल बैंक, सेंट्रल बैंक, पंजाब और सिंध बैंक सहित कई और बैंक भी अपनी दरों में कटौती कर चुके है।
आरबीआई गवर्नर रघुराम जी राजन ने बैंकों को अपनी आधार दरों को काम करने की सख्त हिदायत दी थी। पर बावजूद इसके, अधिकांश बैंकों ने महज 0.25-0.35 फीसदी ही कटौती की जबकि आरबीआई अपनी आधार दरों में 0.75 फीसदी की कटौती कर चुका है।