1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. अब Facebook पर दिखेगा वही जो देखना चाहेंगे

अब Facebook पर दिखेगा वही जो देखना चाहेंगे

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 13, 2015 01:26 pm IST,  Updated : Jul 13, 2015 01:36 pm IST

नई दिल्ली: सोशल नेटवर्किंग साइट Facebook पर एक अनोखा टूल डेवलप किया गया है जिसके जरिए अब आप अपनी न्यूज फीड में सिर्फ में वही देखें जो देखना चाहते है। इस नए टूल के जरिए

अब Facebook पर दिखेगा वही जो...- India TV Hindi
अब Facebook पर दिखेगा वही जो देखना चाहेंगे

नई दिल्ली: सोशल नेटवर्किंग साइट Facebook पर एक अनोखा टूल डेवलप किया गया है जिसके जरिए अब आप अपनी न्यूज फीड में सिर्फ में वही देखें जो देखना चाहते है।

इस नए टूल के जरिए आप अपनी न्यूज फीड में अपनी मर्जी से इस बात का चुनाव कर सकते हैं कि पहले क्या देखना चाहते हैं। आप अपने मुताबिक चुनिंदा दोस्तों के पोस्ट, कंटेंट देख सकते हैं और बिना काम की चीजों को छुपा भी सकते है।

 
ऐसा करने के लिए फ्रैंड के प्रोफाइल पर जाकर "following" बॉक्स पर क्लिक करें और फिर "see first" पर। अब तक Facebook का कंप्यूटर सॉफ्टवेयर आपके द्वारा दी गई जानकारियों का इस्तेमाल करके आपकी न्यूज़ फीड तय करता रहा है।

हालही में नए टूल की घोषणा करते हुए Facebook ने माना कि उसका ऑटोमेटेड सिस्टम पूरी तरह से पर्फेक्ट नहीं है। इसलिए वह यूज़र को अपने प्रेफरेंसेज चुनने का ऑप्शन देना चाहता है।    

यूज़र के लिए अब भी "unfollow" फ्रेंड्स का ऑप्शन उपलब्ध रहेगा जिसके जरिए बिना Unfriend करे भी उस शख्स की Facebook activity को देखना नहीं चाहते।

जो यूज़र नए टूल का इस्तेमाल नहीं करेंगे, आने वाले दिनों में Facebook अपने सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके उनकी न्यूज़ फीड निर्धारित करता रहेगा।

यह फिलहाल आईफोन (iPhone) और आईपैड (iPad) के लिए जारी किया गया है और आने वाले हफ्तों में एंड्रॉयड (Android) फोन व कंप्यूटर के लिए भी रिलीज कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

क्या Whatsapp में भी आएगा Like और Unlike का फीचर

अब Google का नया टूल करेगा स्पैम मेल को अपने आप ब्लॉक

अब बिना Mouse के इस्तेमाल करिए Facebook, जानिए ऐसे शॉर्टकट

सिर्फ वीडियो न देखें जाने youtube के unknown फीचर

गूगल क्रोम के सीक्रेट कमांड्स, आपका काम होगा आसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।