1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. प्रोडक्ट और इनोवेशन अफसर से Google CEO तक का सफर, जानिए पिचाई के बारे में

प्रोडक्ट और इनोवेशन अफसर से Google CEO तक का सफर, जानिए पिचाई के बारे में

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 12, 2015 06:03 pm IST,  Updated : Aug 12, 2015 09:58 pm IST

नई दिल्ली: Google कंपनी के 43 वर्षीय सुंदर पिचाई अब Goggle के CEO की भूमिका निभाएंगे। इससे पहले सुंदर क्रोम और एंड्रॉयड के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है। सुंदर स्कूल मे पढ़ाई के दौरान अपने

पिचाई करते थे बसों से...- India TV Hindi
पिचाई करते थे बसों से सफर, घर में न फोन था, न टीवी और न ही कार!

नई दिल्ली: Google कंपनी के 43 वर्षीय सुंदर पिचाई अब Goggle के CEO की भूमिका निभाएंगे। इससे पहले सुंदर क्रोम और एंड्रॉयड के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है। सुंदर स्कूल मे पढ़ाई के दौरान अपने हाई स्कूल क्रिकेट टीम के कप्तान रहें है। इनकी कप्तानी में टीम ने तमिलनाडु राज्य का क्षेत्रीय टूर्नामेंट भी जीता था। सुंदर ने IIT खड़गपुर से B.Tech की डिग्री प्राप्त की है और उन्हें अपने बैच में सिल्वर मैडल भी मिला था। इसके बाद इन्होंने स्टैनफोर्ड से MS और पेनिसिलवेनिया यूनिवर्सिटी से MBA पूरा किया था। पिचाई को साइबल स्कॉलर और पामर स्कॉलर जैसी उपाधियों से भी सम्मानित किया जा चुका है।  

2004 में पिचाई ने Google के साथ अपना सफर प्रोडक्ट और इनोवेशन अफसर के तौर पर शुरु किया था। जल्द ही पिचाई फायरफॉक्स, गूगल टूलबार, डेस्कटॉप सर्च, गैजट और गूगल गियर और गैजेट को भी संभालने लगे।

सुंदर पिचाई ने सितंबर 2008 में वेब ब्राउसर क्रोम को लॉन्च करके एक साल के अंदर इसे वेब बेस्ड क्रोम OS नेटबुक्स और डेस्कटॉप कंप्यूटर्स के लिए लॉन्च कर दिया था। गूगल मैप्स और जीमेल ऐप्स भी पिचाई ने ही लोकप्रिय किए थे।

सुंदर पिचाई चेन्नई के दो कमरों के घर में रहते थे। उनके घर में टीवी, फोन, कार कुछ भी नहीं था। और तो और सुंदर के एयर टिकट के लिए भी उनके पिता को कर्ज लेना पड़ा था।

साल 2011 में ट्विटर ने पिचाई को जॉब ऑफर की थी लेकिन Google ने 305 करोड़ रुपए देकर उन्हें रोक लिया था। पिचाई साल 2014 तक Google के सबसे शक्तिशाली एग्जीक्यूटिव्स की सूची में शुमार थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।