1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. टाटा की मेगापिक्सल कार, 1 लीटर में 100 किलोमीटर का देगी माइलेज

टाटा की मेगापिक्सल कार, 1 लीटर में 100 किलोमीटर का देगी माइलेज

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 26, 2015 11:38 am IST,  Updated : Aug 26, 2015 11:43 am IST

टाटा मोटर्स जल्द ही भारत में अपनी मेगापिक्सल कार लॉन्च करने जा रही है। इस कार की खासियत इसका माइलेज होगा। कंपनी का कहना है कि यह कार 1 लीटर में 100 किलोमीटर का माइलेज

1 लीटर में 100 KM चलेगी...- India TV Hindi
1 लीटर में 100 KM चलेगी टाटा की यह कार, देखिए तस्वीरें

टाटा मोटर्स जल्द ही भारत में अपनी मेगापिक्सल कार लॉन्च करने जा रही है। इस कार की खासियत इसका माइलेज होगा। कंपनी का कहना है कि यह कार 1 लीटर में 100 किलोमीटर का माइलेज देगी। साथ ही इसमें फीचर काफी एडवांस होंगे। टाटा ने इस कार को 82वें जेनेवा मोटर शो में पेश किया था। 

मेगापिक्सल, टाटा की कॉन्सेप्ट कार है, जो मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। चार सीटों वाली इस कार को पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है। इस कार में प्रति किलोमीटर महज 22 ग्राम कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन होगा।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि टाटा मेगापिक्सल जनवरी, 2016 में लॉन्च हो सकती है। कंपनी इसकी लॉन्चिंग को लेकर तैयारियों में जुटी है। इस कार की कीमत 5 से 6 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है। टाटा मेगा पिक्सल में 325 सीसी सिंगल सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया है। इस कार में एक लिथियम आयन फास्फेट बैटरी और चलती कार में रीचार्ज के लिए पेट्रोल इंजन जेनरेटर लगा है। कार 100 किमी/लीटर का माइलेज देगी।

अगली स्लाइड में देखिए इस कार की और तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।