1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. एक कॉल से पता चलेगा बैंक खाते से जुड़ा आधार कार्ड या नहीं!

एक कॉल से पता चलेगा बैंक खाते से जुड़ा आधार कार्ड या नहीं!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 17, 2015 07:44 am IST,  Updated : Jul 17, 2015 07:51 am IST

नई दिल्ली। एलपीजी सब्सिडी के लिए आपका आधार नंबर बैंक खाते से जुड़ा होना पहली शर्त है। इसके साथ साथ पीडीएस, स्कॉलरशिप, मनरेगा तमाम ऐसी सरकारी स्कीमें हैं जिनका लाभ लेने के लिए आपका आधार

आधार कार्ड बैंक खाते...- India TV Hindi
आधार कार्ड बैंक खाते से जुड़ा या नहीं? ऐसे पता करें...

नई दिल्ली। एलपीजी सब्सिडी के लिए आपका आधार नंबर बैंक खाते से जुड़ा होना पहली शर्त है। इसके साथ साथ पीडीएस, स्कॉलरशिप, मनरेगा तमाम ऐसी सरकारी स्कीमें हैं जिनका लाभ लेने के लिए आपका आधार कार्ड बैंक खातें से जुड़ा होना जरूरी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 10 करोड़ से ज्यादा खातों को आधार कार्ड से जोड़ा जा चुका है।

अगर आपने अपना बैंक खाता अब तक अपने बैंक अकाउंट से नहीं जुड़वाया तो जुड़वा लीजिए। साथ ही अगर आपने अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से जोड़ने की अर्जी दे रखी है और आप पता करना चाहते हैं कि प्रक्रिया पूरी हुई या नहीं तो ऐसा आप सिर्फ अपने फोन से एक फोन कॉल करके कर सकते हैं।

यह है तरीका

  • आपका आधार नंबर आपके बैंक अकाउंट के साथ जुड़ गया है या नहीं यह पता करने के लिए  उपभोक्ता अपने मोबाइल पर *99*99# डायल करें।
  • इसके बाद 12 डिजिट का आधार नंबर डालें और ओके करें।
  • आधार नंबर सही है यह पुष्टि करने के लिए 1 डायल करें।
  • इसके बाद मोबाइल पर आधार कार्ड के बैंक से जुड़े होने की जानकारी मिल जाएगी।
  • इस मैसेज में यह भी बताया जाएगा कि किस बैंक से किस तारीख को आधार कार्ड लिंक हुआ है।

अगली स्लाइड में जानिए कैसे घर बैठे आधार कार्ड गैस कनेक्शन से जोड़े...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।