1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. Twitter ने अपने सेल्फ सर्विसिंग विज्ञापनों का किया विस्तार

Twitter ने अपने सेल्फ सर्विसिंग विज्ञापनों का किया विस्तार

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 03, 2015 03:01 pm IST,  Updated : Sep 03, 2015 03:01 pm IST

नई दिल्ली: सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने घोषणा की है कि अपनी सेल्फ सर्विसिंग विज्ञापनों के प्लेटफॉर्म में विस्तार कर चुका है जो कि 200 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है।  छोटे और मझोले

Twitter ने अपने सेल्फ...- India TV Hindi
Twitter ने अपने सेल्फ सर्विसिंग विज्ञापनों का किया विस्तार

नई दिल्ली: सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने घोषणा की है कि अपनी सेल्फ सर्विसिंग विज्ञापनों के प्लेटफॉर्म में विस्तार कर चुका है जो कि 200 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है।  छोटे और मझोले उद्योग अब ट्विटर पर अपने उपभोक्ताओं को 15 भाषाओं के जरिए आकर्षित कर सकते है। कंपनी का कहना है कि इसके 1,00,000 विज्ञापनदाताएं हैं।

Twitter ने 140 शब्दों कि सीमा हटा दी है। इससे उसके उपयोक्ता लंबे निजी संदेश भेज सकेंगे। हालांकि ट्वीट के लिए 140 शब्द की सीमा बनी रहेगी। गौर करने वाली बात ये है कि है कि अन्य सोशल वेबसाइट फेसबुक व लिंक्डइन आदि पर इस तरह की कोई शब्द सीमा नहीं है।

The News Tab feature किया लॉन्च

यह फीचर जापान में पहले से मौजूद है जिसमें ट्रैंडिंग हेडलाइन्स सबसे ऊपर आ जाती है। जब यूजर्स हेडलाइन पर क्लिक करते हैं जो वे सीधा स्टोरी पर चले जाते है जहां इमेज भी होती है। इसमें कुछ टेक्स्ट स्टोरी का होता है और बाकी टॉप ट्वीट्स जिसके बारे में लोग चर्चा कर रहे हैं।

ट्विटर के एक अधिकारी ने बताया है कि हम iOs और एंड्रॉयड पर अपने खबर संबंधी अनुभवों पर प्रयोग कर रहे है। हम उन रास्तों को लगातार खोजने का प्रयास कर रहे हैं जिसके जरिए हम अपने उपभोक्ताओं को बेहतर कंटेंट उपलब्ध करा सकें। हालिया तिमाही में करीब 304 मिलियन यूजर ट्विटर को यूज करते देखे गए है जो कि पहली तिमाही से 2 मिलियन ज्यादा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।