1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. ट्विटर के मुख्य कार्यकारी कोस्टोलो ने देंगे पद से इस्तीफा

ट्विटर के मुख्य कार्यकारी कोस्टोलो ने देंगे पद से इस्तीफा

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 12, 2015 11:17 am IST,  Updated : Jun 12, 2015 11:17 am IST

सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर के मुख्य कार्यकारी डिक कोस्टोलो पद से इस्तीफा देंगे और अंतरिम आधार पर एक जुलाई से कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोर्सी इनकी जगह लेंगे। यह बात ट्विटर ने कही। कोस्टोलो के इस्तीफे

ट्विटर के मुख्य...- India TV Hindi
ट्विटर के मुख्य कार्यकारी कोस्टोलो ने देंगे पद से इस्तीफा

सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर के मुख्य कार्यकारी डिक कोस्टोलो पद से इस्तीफा देंगे और अंतरिम आधार पर एक जुलाई से कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोर्सी इनकी जगह लेंगे। यह बात ट्विटर ने कही।

कोस्टोलो के इस्तीफे की खबर ऐसे समय में आ रही है जबकि कंपनी 2013 में अपनी बहु-प्रतीक्षित सार्वजनिक पेशकश :आईपीओ: लाने के बाद से अपने उपयोक्ताओं का आधार बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही है।

कोस्टोलो ने आईपीओ के दौरान कंपनी का नेतृत्व किया लेकिन वृद्धि निराशाजनक रही और कंपनी अब तक मुनाफे नहीं दिखा पाई है।

ट्विटर द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि कोस्टोलो निदेशक मंडल के सदस्य बने रहेंगे हालांकि डोर्सी अंतरिम रूप से इसका कार्यभार देखेंगे और इस दौरान नए मुख्य कार्यकारी की तलाश की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।