1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. वीडियोकॉन टेलीकॉम 4जी मोबाइल इंटरनेट देगा 2जी की कीमतों पर

वीडियोकॉन टेलीकॉम 4जी मोबाइल इंटरनेट देगा 2जी की कीमतों पर

 Written By: Agency
 Published : Jul 29, 2015 06:45 pm IST,  Updated : Jul 29, 2015 06:47 pm IST

नई दिल्ली: दूरसंचार कंपनी वीडियोकॉन टेलीकॉम ने कहा है कि वह 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं की पेशकश मौजूदा 2जी व 3जी कीमतों पर करेगी। वीडियोकॉन टेलीकॉम के निदेशक अरविंद बाली ने दिल्ली में एलटीई इंडिया

वीडियोकॉन टेलीकॉम 4जी...- India TV Hindi
वीडियोकॉन टेलीकॉम 4जी मोबाइल इंटरनेट देगा 2जी की कीमतों पर

नई दिल्ली: दूरसंचार कंपनी वीडियोकॉन टेलीकॉम ने कहा है कि वह 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं की पेशकश मौजूदा 2जी व 3जी कीमतों पर करेगी। वीडियोकॉन टेलीकॉम के निदेशक अरविंद बाली ने दिल्ली में एलटीई इंडिया कार्य्रकम के अवसर पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'हम 4जी की पेशकश 2जी, 3जी की दरों पर करेंगे।'

वीडियोकॉन के पास इस समय सात सर्किलों में परिचालन का लाइसेंस है लेकिन वह चार सर्किल में ही परिचालन कर रही है। कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष के आखिर तक 4जी सेवाओं की पेशकश करेगी।

बाली ने कहा कि हम इस साल के आखिर तक 10 शहरों से इसकी शुरुआत करेंगे। बाद में इसे बढ़ाया जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।