नई दिल्ली: व्हाट्सअप (WhatsApp) स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उतनी ही जरूरी चीज हो चुकी है जितना की मोबाइल का चार्जर। दिनोंदिन WhatsApp पर एक्टिव यूजर्स की बढ़ती संख्या इस बात का प्रमाण है कि एसएमएस पर अब इस एप्लीकेशन को ज्यादा तरजीह दी जाने लगी है।
एसएमएस भेजने के साथ साथ यह एप्लीकेशन वीडियो और फोटो शेयरिंग के लिए बेहतरीन एप्लीकेशन है। WhatsApp यूजर्स के बीच बेहतरीन स्टेटस अपनी प्रोफाइल पर सेट करने की होड रहती है। कई बार यूजर्स अपने दिन से जुड़ी किसी घटना के हिसाब से ही अपना स्टेट्स सेट करते हैं। कई बार यूजर्स के स्टेट्स देखकर आपको यूजर्स के बारे में तमाम चीजे पता चल जाती है। लेकिन इतर एक वर्ग ऐसा भी है जो अपने WhatsApp स्टेट्स को बहुत यूनीक रखना चाहते हैं जो दूसरो को प्रभावित करें।
ये भी पढ़ें - TRICK: कीजिए छोटा सा काम, बढ़ जाएगी फोन की इंटरनल मेमोरी
Tricks: WhatsApp बिना ओपन करें भेजिए मैसेज
अपनी इस खबर के माध्यम से हम अपने पाठकों के लिए WhatsApp के कुछ ऐसे स्टेटस दिखा रहे हैं जो युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। आप भी इनमें से कोई मैसेज अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं।
WhatsApp यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय
बिना विज्ञापन, बिना किसी फीस के WhatsApp ने कुछ ही वर्षों में ऐसा रुतबा बना लिया कि Facebook को उसे भारी भरकम रकम देकर खरीदना पड़ा। साल 2014 के वैलेंटाइन डे के अवसर पर जब लोग अपने प्यार का इजहार कर रहे थे तब फेसबुक ने WhatsApp को खरीदना तय कर लिया। 19 फरवरी 2014 को 19 बिलियन डॉलर की भारी भरकम डील के जरिए WhatsApp पर फेसबुक का अधिकार हो गया। आपको यह बात जानकर हैरानी हो सकती है कि फेसबुक से पहले WhatsApp पर गूगल का मन आया था। गूगल इस एप्लीकेशन के लिए 10 बिलियन डॉलर की रकम भी खर्च करने को तैयार था।

अगली स्लाइड में देखिए अन्य बेहतरीन स्टेटस