1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. Yedub ऐप की मदद से करें फिल्म स्टार्स की आवाज में बात

Yedub ऐप की मदद से करें फिल्म स्टार्स की आवाज में बात

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Oct 28, 2015 06:39 pm IST,  Updated : Oct 28, 2015 06:39 pm IST

नई दिल्ली: डायलॉग कहते फिल्मी स्टार तो सभी को लुभाते हैं, लेकिन ये स्टार्स आपके डायलॉग बोलें तो कैसा रहेगा? जरूर मजा आएगा। हाल में लॉन्च मोबाइल ऐप येडब (yedub) ने इसे संभव बनाया है।

Yedub ऐप की मदद से करें...- India TV Hindi
Yedub ऐप की मदद से करें फिल्म स्टार्स की आवाज में बात

नई दिल्ली: डायलॉग कहते फिल्मी स्टार तो सभी को लुभाते हैं, लेकिन ये स्टार्स आपके डायलॉग बोलें तो कैसा रहेगा? जरूर मजा आएगा। हाल में लॉन्च मोबाइल ऐप येडब (yedub) ने इसे संभव बनाया है। येडब पहला ऐसा एप है, जहां यूजर स्टार्स की आवाज में अपने डायलॉग कह सकते हैं। इसमें एक्सक्लूसिव डायलॉग्स की लाइब्रेरी है, जिसमें लव, फनी, इमोशनल, रोमांटिक, पार्टी, देसी, डेली ड्रामा, एंग्री, भेजा फ्राय, फिल्मी समेत कई केटेगिरी हैं। लाइब्रेरी में डायलॉग्स अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अजय देवगन, परेश रावल, नसीरूद्दीन शाह, इरफान, अक्षय, प्राण, अमरीश पुरी, कंगना, सन्नी लियोनी, दया भाभी समेत कई स्टार्स की आवाज में हैं। इन स्टार्स की आवाज में डायलॉग्स डब करा सकते हैं।

येडब एप के सीईओ अंकुश शर्मा के अनुसार इन डायलॉग्स पर सेल्फी वीडियो बनाकर आप दोस्तों से फेसबुक, टि्वटर, वाट्सअप समेत सभी सोशल साइट्स पर शेयर कर सकते हैं। येडब के आइडिया पर अंकुश ने कहा कि सेल्फी क्रेज से हम सभी वाकिफ हैं, लेकिन सेल्फी वीडियो लेने का चलन अभी प्रचलित नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि एक और ऐप मोबाइल पर उपलब्ध है, लेकिन उसमें केवल फिल्मों में आ चुके डायलॉग्स ही हैं, पर हमने येडब में यूजर्स को नया करने या कहें उनकी क्रिएटिविटी निकालने का मौका दिया है। यूजर अपने डायलॉग लिखकर उन्हें फिल्मी आवाज दे सकते हैं। अंकुश ने कहा कि येडब गूगल प्लेस्टोर पर फ्री में उपलब्ध है और इसको यूज करना बेहद आसान है। हम यूजर की डिमांड को दो घंटे में पूरा कर देते हैं।

यह भी पढ़ें

YEPAISA एप बदल रहा है मोबाइल का कॉन्सेप्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।