1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. अब एक एसएमएस से ही बंद हो जाएगा मोबाइल डेटा

अब एक एसएमएस से ही बंद हो जाएगा मोबाइल डेटा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 08, 2015 03:14 pm IST,  Updated : Aug 08, 2015 03:14 pm IST

नई दिल्ली: मोबाइल ग्राहक अगले महीने से अपने नंबर पर इंटरनेट सेवा को केवल एक ही नंबर से बंद या शुरू कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें टॉल फ्री नंबर 1925 पर काल करना होगा या

अब एक एसएमएस से ही बंद...- India TV Hindi
अब एक एसएमएस से ही बंद हो जाएगा मोबाइल डेटा

नई दिल्ली: मोबाइल ग्राहक अगले महीने से अपने नंबर पर इंटरनेट सेवा को केवल एक ही नंबर से बंद या शुरू कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें टॉल फ्री नंबर 1925 पर काल करना होगा या एसएमएस करना होगा।

गौरतलब है कि दूरसंचार नियामक ट्राई को इस बारे में अनेक शिकायतें मिल रही थीं कि मोबाइल कंपनियों ने मोबाइल डेटा को बंद (डिएक्टिवेट) करने की प्रक्रिया बहुत जटिल बना रखी है ताकि अतिरिक्त कमाई कर सकें। इसके मद्देनजर ट्राई ने नये दिशा निर्देश जारी किए हैं। दूरसंचार नियामक ने दूरसंचार कंपनियों को आज निर्देश दिया कि वे मोबाइल इंटरनेट सेवा को शुरू या बंद करने के लिए एक सितंबर से टॉल फ्री नंबर 1925 शुरू करे। ग्राहक अपने नंबर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू या बंद करने के लिए इस नंबर पर कॉल कर सकता है या एसएमएस कर सकता है। शुरू करने के लिए उसे स्टार्ट लिखकर एसएमएस भेजना होगा जबकि सेवा बंद करने के लिए  स्टाप का एसएमएस करना होगा।

ट्राई ने दूरसंचार ग्राहक संरक्षण नियमों में संशोधन करते हुए दूरसंचार कंपनियों के लिए इस बारे में दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि कोई भी सेवा प्रदाता ग्राहक की सहमति के बिना किसी कनेक्शन पर डेटा सेवा शुरू या बंद नहीं करेगी। ट्राई ने यह भी स्पष्ट किया है कि ग्राहक की सहमति उस द्वारा ली गई मोबाइल इंटरनेट सीमा जैसे कि 500 एमबी, 1जीबी या 2जीबी के समाप्त होने के साथ ही समाप्त हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।