1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. रायपुर में दर्दनाक हादसा, मिनी ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत; 14 घायल

रायपुर में दर्दनाक हादसा, मिनी ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत; 14 घायल

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 12, 2025 06:22 am IST,  Updated : May 12, 2025 10:59 am IST

रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 13 लोगों को मौत हो गई, जबकि 14 अन्य लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक और ट्रेलर के बीच टक्कर हुई है।

मिनी ट्रक और ट्रेलर के बीच हुई टक्कर।- India TV Hindi
मिनी ट्रक और ट्रेलर के बीच हुई टक्कर। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसे में 13 लोगों को मौत हो गई है। वहीं 14 अन्य लोग घायल हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास ये हादसा हुआ। यहां एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में करीब 13 लोगों की मौत हो गई। ये लोग चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे लोग

इस मामले में रायपुर के एसपी लाल उम्मेद सिंह ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया, "चटौद गांव से कुछ लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने बाना बनारसी गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार रोड के पास हादसा हो गया। इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।"

सरगुजा में हादसा

बता दें कि बीते दिनों भी छत्तीसगढ़ के ही सरगुजा जिले में एक कार और बाइक की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई है। उनके साथ उनका दो माह का बेटा भी था, जिसकी इस सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं कार चला रहा ड्राइवर घायल हो गया था। ये हादसा सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के पास हुआ था। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनके बेटे को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद कार भी डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें- 

भारत और पाकिस्तान के लिए सोमवार को है 'बड़ा दिन', 12 बजे दोनों देश के DGMO करेंगे बात

जम्मू: एलओसी पर हुई गोलीबारी में घायल बीएसएफ जवान हुआ शहीद, आरएसपुरा सेक्टर में था तैनात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।