1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन महिला नक्सलियों को किया ढेर

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन महिला नक्सलियों को किया ढेर

 Published : Aug 29, 2024 03:14 pm IST,  Updated : Aug 29, 2024 03:40 pm IST

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में तीन महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

three women Naxalites killed in Narayanpur- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने तीम महिला नक्सलियों को किया ढेर। Image Source : PTI

छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से मुक्त कराने की कोशिश में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया है। अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में तीन वर्दीधारी महिला नक्सलियों को मार गिराया गया है। आइए जानते हैं इस पूरे ऑपरेशन के बारे में।

इन सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों के होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों को क्षेत्र में गश्त पर रवाना किया गया था। गश्ती दल में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), एसटीएफ और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान शामिल थे। इन्हीं बलों ने नक्सलियों को मार गिराया है।

नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर की गोलीबारी

पुलिस अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जब सुरक्षाबलों के जवान गुरुवार को नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में पहुंचे तो सुबह 8 बजे के करीब नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों ने भी गोली चलाई। दोनों ओर से काफी देर तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। इसके बाद मौके से तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

ऑपरेशन में सभी जवान सुरक्षित

महिला नक्सलियों के शव के साथ में जवानों ने हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस ऑपरेशन में सभी जवान सुरक्षित हैं। क्षेत्र में जवानों की ओर से आगे तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- सुरक्षाबलों के सामने नक्सलियों ने टेके घुटने, 25 ने किया सरेंडर; पांच पर था 28 लाख का इनाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।