1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. नक्सलियों ने लगाई अदालत फिर खुद बने जज और सुना दी 2 युवकों को मौत की सजा, पुलिस मुखबरी का था शक

नक्सलियों ने लगाई अदालत फिर खुद बने जज और सुना दी 2 युवकों को मौत की सजा, पुलिस मुखबरी का था शक

 Published : Aug 26, 2024 02:36 pm IST,  Updated : Aug 26, 2024 02:36 pm IST

बीजापुर में नक्सलियों ने दो युवकों की हत्या कर दी। नक्सलियों ने इन युवकों को जनअदालत में सजा सुनाकर मौत के घाट उतारा है। इसके बाद नक्सलियों ने बाकायदा पर्चा जारी करके हत्या की जिम्मेदारी ली है।

Chhattisgarh- India TV Hindi
नक्सलियों ने खुद लगाई अदालत और 2 युवकों को सुनाई मौत की सजा Image Source : PTI

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो युवकों की हत्या कर दी है। इस हत्या का तरीका भी खतरनाक अपनाया। नक्सलियों ने यहाँ एक भैरमगढ़ के जैगूर जंगल में जनअदालत लगाई और खुद जज बन गए। इसके बाद पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाकर दो युवकों की हत्या कर दी। इतना ही नहीं नक्सलियों ने इस घटना को लेकर बाकायदा पर्चा जारी किया और हत्या की जिम्मेदारी ली।

ग्रामीणों के सामने बनाया बंधक

घटना बीजापुर के भैरमगढ़ के जैगूर जंगल की है। यहीं पर नक्सलियों ने जनअदालत लगाई और सुनवाई के दौरान 2 युवकों को ग्रामीणों के सामने बंधक बनाया। इसके बाद दूसरे दिन की सुबह युवकों की लाश बरामद की गई। इसके बाद नक्सलियों ने भैरमगढ़ एरिया कमेटी के जरिए एक पर्चा जारी किया और उन युवकों की हत्या की जिम्मेदारी ली। पर्चे को भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नाम से जारी किया गया।

पर्चे में क्या लिखा?

पर्चे में लिखा गया कि साल 2021 से सीतू मंडावी मुखबिरी का काम कर रहा था। उसे जनअदालत में खड़ा किया गया और मौत की सजा सुनाई गई। बताया गया कि सीतू मंडावी भैरमगढ़ ब्ल़़ॉक के जैगूर गांव का रहने वाला था। उसे 26 अगस्त में मौत की सजा दी गई। आगे कहा गया कि फर्जी मुठभेड़ बंद होनी चाहिए। साथ ही ब्राह्मणीय हिन्दुत्व और फासीवादी के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात भी कही गई है।

हाल ही में आए थे अमित शाह

गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिनों के दौरे पर छत्तीसगढ़ आए थे। यहां उन्होंने नक्सल मूवमेंट को खत्म करने को कहा था। इसी दौरान सुकमा में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया था और ये गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर ही किए गए थे। इन तीनों की तलाश पुलिस को काफी अरसे से थी, क्योंकि इन तीनों पर जगरगुंडा थाना क्षेत्र में हुई नक्सली घटनाओं में शामिल होने के आरोप थे।

ये भी पढ़ें:

गृहमंत्री शाह ने बताई आंखें खोलने वाली हकीकत, छत्तीसगढ़ में गांजे की खपत जान रह जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।