1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. बाइक सवार परिवार को पीछे से बस ने रौंदा, पति-पत्नी की मौत, 2 बेटियों की हालत नाजुक

बाइक सवार परिवार को पीछे से बस ने रौंदा, पति-पत्नी की मौत, 2 बेटियों की हालत नाजुक

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 19, 2024 10:46 pm IST,  Updated : Jun 19, 2024 10:46 pm IST

जांजगीर-चांपा में एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया और बस में तोड़फोड़ की।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक भयावह सड़क हादसा हो गया। इसमें पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है और दो बालिकाएं घायल हैं। पत्नी और बच्चियों के साथ बाइक से गांव जा रहे शख्स को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों वाहनों में सवार लोग नीच गए। इतनी देर में खुद को संभालते तभी पीछे से आ रही बस ने नीचे पड़े लोगों को कुचल दिया।

वाहन सवार लोग नीचे गिर गए   

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर 12 बजे जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव के पास की है, जब पामगढ़ निवासी मन्नू नायक अपनी पत्नी उमा देवी और दो बेटियों के साथ बाइक पर डेराडीह गांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि राहौद गांव निवासी सूरज यादव की बाइक से उनकी टक्कर हो गई और दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग नीचे गिर गए, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस उन्हें चपेट में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मन्नू, उनकी पत्नी उमा और सूरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और मन्नू की दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ग्रामीणों ने बस में की तोड़फोड़ 

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल बालिकाओं का इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया और बस में तोड़फोड़ की। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा लोगों को शांत कराए जाने के बाद जाम खोला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।