1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. रेणुका सिंह बनेंगी छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री? जेपी नड्डा से मिलने पहुंचीं

रेणुका सिंह बनेंगी छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री? जेपी नड्डा से मिलने पहुंचीं

 Published : Dec 07, 2023 04:09 pm IST,  Updated : Dec 07, 2023 04:36 pm IST

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा मुख्यमंत्री को लेकर चौंकाएगी, ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य के प्रभारी ओम माथुर ने भी चुनाव के दौरान एक बात कही थी कि जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, वह नाम चौंकाने वाला होगा।

renuka singh jp nadda- India TV Hindi
रेणुका सिंह की जेपी नड्डा से मुलाकात Image Source : INDIA TV

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में फिर वापसी हुई है। अब मुख्यमंत्री को लेकर रस्साकशी का दौर जारी है। कई नामों की चर्चा है, मगर फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 54 पर भाजपा को जीत मिली है और पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। अब रायपुर से लेकर दिल्ली तक मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी चर्चाएं जोरों पर है। राज्य में कई दिग्गज चुनाव जीते हैं और यही कारण है कि एक नहीं, कई नाम की चर्चा हर तरफ है।

CM रेस में सबसे आगे हैं रेणुका सिंह

इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। भरतपुर सोनहत से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रेणुका सिंह जो छत्तीसगढ़ में सीएम की रेस में सबसे आग चल रही हैं वो इस वक्त भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचीं हैं। फिलहाल जेपी नड्डा और रेणुका सिंह की मुलाकात चल रही हैं।

राज्य में बड़े दावेदारों की बात करें तो रेणुका सिंह के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, गोमती साय, राम विचार नेताम, अरुण साव और विष्णु देव साय के नाम सबसे ऊपर चल रहे हैं। इसके साथ ही ओपी चौधरी को लेकर भी कयासबाजी जारी है। राज्य में भाजपा किसी आदिवासी या पिछड़े वर्ग पर दांव लगा सकती है। इन वर्गों की महिला नेता भी हो सकती है, यही कारण है कि संभावित नाम में सबसे ऊपर रेणुका सिंह, विष्णु देव साय, राम विचार नेताम हैं।

नए चेहरे पर दांव लगा सकती है BJP

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री को लेकर चौंकाएगी, ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य के प्रभारी ओम माथुर ने भी चुनाव के दौरान एक बात कही थी कि जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, वह नाम चौंकाने वाला होगा। यही कारण है कि लोगों की नजर उस चेहरे पर है जो राज्य का नया मुख्यमंत्री बनने वाला है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।