1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. कपड़े फाड़े, मुंडन कराया, पेशाब पिलाकर वीडियो बनवाया; पत्नी पर ज्यादती का शर्मनाक मामला

कपड़े फाड़े, मुंडन कराया, पेशाब पिलाकर वीडियो बनवाया; पत्नी पर ज्यादती का शर्मनाक मामला

 Published : Jun 19, 2026 10:43 am IST,  Updated : Jun 19, 2026 10:43 am IST

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करने, उसका सिर मुंडवाने और उसके चेहरे व शरीर पर कालिख पोतने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के बाद उसके पति ने उसे जबरन अपना पेशाब पिलाया।

क्रूर पति ने महिला के...- India TV Hindi
क्रूर पति ने महिला के चेहरे पर कालिख पोतकर वीडियो बनाया। Image Source : REPORTER INPUT

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय महिला ने अपने पति पर अमानवीय प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पति ने बच्चों के सामने पत्नी के दोनों हाथ बांधकर जबरन उसका मुंडन कराया और इसका वीडियो भी बनवाया। पति ने महिला के कपड़े फाड़ दिए, जूते से मारा और बाल खींचकर कई थप्पड़ जड़े। वह यही नहीं रुका, उसने कैंची से पत्नी के बाल काटे, फिर उसका सिर मुंडवा दिया, चेहरे पर कालिख पोत दी।

वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पति गिरफ्तार

पीड़िता ने पति पर जबरन मूत्र पिलाने का आरोप भी लगाया है। यह घटना 14 जून को जिले के पटना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांडोपारा गांव में हुई। गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

15 साल की शादी, फिर पत्नी पर यह जुल्म

मामला कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र के पंडोपारा गांव का है। हालांकि पीड़िता सूरजपुर जिले की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब 15 साल पहले उसने सूरजपुर जिले के रूनियाडीह निवासी जितेन्द्र के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों के चार बच्चे हैं, जो फिलहाल पति के साथ रहते हैं। पीड़िता के मुताबिक बीते एक साल से उसका पति उसे छोड़कर अलग रह रहा है, जिसके कारण वह आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रही है। महिला ने बताया कि समाज के एक व्यक्ति रमेश उसकी मदद करते हैं। इसी सिलसिले में वह 11 जून को पंडोपारा स्थित रमेश के घर आई हुई थी।

पीड़िता ने पति पर अमानवीय प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
Image Source : REPORTER INPUTपीड़िता ने पति पर अमानवीय प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

कैंची और ब्लेड से बाल कांटे, जान मारने की धमकी दी

महिला का आरोप है कि 14 जून की सुबह करीब 7 बजे उसका पति जितेन्द्र वहां पहुंचा और उसे घर के बाहर बुलाया। इसके बाद उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पति ने उसके हाथ बांध दिए और कैंची व ब्लेड की मदद से जबरन उसके बाल काटकर मुंडन कर दिया। इस दौरान घटना का वीडियो भी बनवाया गया।

चरित्र पर शक करता था पति

महिला ने यह भी दावा किया कि उसके पति को लंबे समय से उसके चरित्र पर शक था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस घटना के वीडियो में महिला के हाथ-पैर बंधे हुए दिख रहे हैं, जबकि एक आदमी बार-बार उसे थप्पड़ मार रहा है और लात मार रहा है, उसका सिर मुंडवा रहा है और उसके चेहरे व शरीर पर कोई कालिख मल रहा है।

(रिपोर्ट- सिकंदर खान)

यह भी पढ़ें-

मंदिर ले गया पति, प्रसाद में जहर घोलकर पत्नी को पिला दिया, मर्डर मिस्ट्री का ऐसे हुआ खुलासा

'तुझे मारकर तेरी पत्नी को साथ रखूंगा', Wife को विदा करने गया पति हुआ किडनैप, बदमाशों ने बुरी तरह पीटा; Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।