1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मंदिर ले गया पति, प्रसाद में जहर घोलकर पत्नी को पिला दिया, मर्डर मिस्ट्री का ऐसे हुआ खुलासा

मंदिर ले गया पति, प्रसाद में जहर घोलकर पत्नी को पिला दिया, मर्डर मिस्ट्री का ऐसे हुआ खुलासा

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 17, 2026 03:02 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 03:03 pm IST

पति अपनी पत्नी को मंदिर ले गया और प्रसाद के रूप में जूस में चूहे मारने की दवा मिलाकर पिला दिया। जब पत्नी बेहोश हो गई तो सड़क किनारे ले जाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। जानें कैसे हुआ मर्डर का खुलासा?

पति ने पत्नी की हत्या की- India TV Hindi
पति ने पत्नी की हत्या की

किसी और की खातिर एक पति ने अपनी भोली भाली पत्नी की हत्या साजिश रची और उसको बेरहमी से मार डाला। दिल दहला देने वाली घटना कर्नाटक के बेलगावी जिले की है, जिसमें पुलिस ने आरोपी संतोष को पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस खौफनाक हत्या की साजिश का ऐसे खुलासा हुआ। संतोष पटायात की शादी नौ साल पहले गोकाक तालुक के शिंडिकुराबेट गांव की रहने वाली सक्कुबाई से हुई थी। पिछले चार साल से संतोष का अफेयर किसी और से चल रहा था और उसने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी को मार डाला।

 
संतोष ने रची पत्नी की हत्या की साजिश

संतोष ने अपनी पत्नी से एक दिन कहा कि अधिक मास चल रहा है, चलो बैलहोंगल तालुक के मारकुम्बी गांव के चामुंडेश्वरी मंदिर चलते हैं। पत्नी मंदिर जाने के लिए तैयार हो गई। संतोष पहले पत्नी सक्कुबई को मंदिर ले गया और वहां से लौटते समय उसने पत्नी को प्रसाद कहकर जूस पीने को दिया। जूस में उसने चूहे मारने की दवा मिला दी थी। जूस पीते ही पत्नी बेहोश हो गई, फिर उसने सक्कुबाई को सड़क किनारे ले जाकर उसका गला घोंट दिया। फिर उसने पुलिस को फोन कर कहा कि मेरी पत्नी हादसे का शिकार हो गई है।

आरोप है कि संतोष पटायात ने ये सब अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए किया था। संतोष का गांव की रहने वाली किसी विधवा महिला के साथ पिछले चार साल से एक्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। दोनों के रिश्ते में पत्नी रुकावट बन रही थी और इसीलिए संतोष ने पत्नी की हत्या कर दी। किसी को उस पर शक न हो इसलिए उसने हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की। लेकिन आखिरकार हत्या का खुलासा हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
 पुलिस को सक्कुबाई का शव देखकर संतोष की कहानी पर कुछ शक हुआ। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उन्होंने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भेजा। शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि मौत हत्या  थी, न कि दुर्घटना। रिपोर्ट आते ही पुलिस का शक यकीन में बदल गया। सख्ती से पूछताछ हुई तो संतोष ने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि वह प्रेमिका के साथ रहना चाहता था, इसीलिए पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची।उसका गांव की विधवा महिला के साथ पिछले चार सालों से अफेयर चल रहा था। पुलिसअब हत्या में उस विधवा महिला की भूमिका की भी जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें:
'अनुषा को गला दबाकर मार डाला', लिव इन में रह रहे बॉयफ्रेंड ने वकील को बताया और हो गया फरार, इंस्टा से हुई थी दोस्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।