1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 'अनुषा को गला दबाकर मार डाला', लिव इन में रह रहे बॉयफ्रेंड ने वकील को बताया और हो गया फरार, इंस्टा से हुई थी दोस्ती

'अनुषा को गला दबाकर मार डाला', लिव इन में रह रहे बॉयफ्रेंड ने वकील को बताया और हो गया फरार, इंस्टा से हुई थी दोस्ती

 Reported By: T Raghavan Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 17, 2026 12:08 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 12:19 pm IST

गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद आरोपी बॉयफ्रेंड फरार हो गया। उसने अपने वकील को बताया कि अनुषा की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी बॉयफ्रेंड- India TV Hindi
आरोपी बॉयफ्रेंड Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मल्लेश्वरम इलाके में 20 वर्षीय युवती की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा गला घोंटकर हत्या कर दी गई।मृतका की पहचान अनुषा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान 25 वर्षीय शरथ के रूप में हुई है।

दोनों 6 महीने से रह रहे थे साथ में

पुलिस के अनुसार, अनुषा और शरथ दोनों हासन जिले के सकलेशपुर के रहने वाले थे। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। पिछले छह महीनों से मल्लेश्वरम में किराए के मकान में साथ रह रहे थे।

कहासुनी के बाद वारदात के बाद दिया अंजाम

बताया जा रहा है कि शनिवार रात किसी निजी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि शरथ ने कथित तौर पर अनुषा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शहर में पानी के टैंकर चालक के रूप में काम करता था।

आरोपी ने वकील को दी हत्या की जानकारी

घटना का खुलासा सोमवार को तब हुआ, जब शरथ ने अपने वकील को हत्या की जानकारी दी कि उसने अनुषा को गला दबाकर मार डाला है। इसके बाद वकील ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सेशाद्रिपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की टीम

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। अनुषा के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही जहां दोनों कपल रह रहे थे, वहां के स्थानीय लोगों से भी पुलिस की टीम पूछताछ करने में जुटी हुई है। फरार आरोपी का पहले से कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं है। पुलिस इस एंगल में भी जांच कर रही है। इस वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहोल है। मृतक के परिजनों ने आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: 

'चार्टर्ड विमान... इनकी हैसियत कभी रिक्शे में घूमने की भी नहीं थी', बागी सांसदों पर फूटा संजय राउत का गुस्सा

मेलोनी ने छोड़ी स्मोकिंग, ट्रंप बोले- मैक्रॉन जब चले जाएं तो उनकी घड़ी मुझे दे देना, G-7 समिट के कुछ चर्चित लम्हें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।