1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. गृहमंत्री शाह की अगुआई में नक्सल ऑपरेशन पर चर्चा में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, अब PM मोदी से करेंगे मुलाकात

गृहमंत्री शाह की अगुआई में नक्सल ऑपरेशन पर चर्चा में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, अब PM मोदी से करेंगे मुलाकात

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 07, 2024 09:29 am IST,  Updated : Oct 07, 2024 02:22 pm IST

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन की सफलता पर बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विशेष रूप से आमंत्रित किया है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को राज्य में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी विस्तार से देंगे।

विष्णुदेव साय- India TV Hindi
विष्णुदेव साय Image Source : INDIA TV

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 10 बजे नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक में शामिल हुए। यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में विज्ञान भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में हाल ही में हुए सफल नक्सल ऑपरेशन की जानकारी साझा की। इस बैठक में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के अलावा कई बड़े पुलिस अधिकरी भी शामिल हुए।अब सीएम विष्णुदेव साय पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार, शाम को 6 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। 

Vishnudeo Sai
Image Source : INDIA TVविष्णुदेव साय

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन की सफलता पर मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को राज्य में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी विस्तार से देंगे। इसके साथ ही उनकी सरकार की आगामी योजनाओं का विस्तार से प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत करेंगे।

शुक्रवार को मारे गए 31 नक्सली

सुरक्षाबलों ने शुक्रवार (4 अक्टूबर) को एक मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन था। इससे पहले इसी साल सुरक्षाबलों ने एक ऑपरेशन में 29 नकस्ली मारे थे। मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से 16 की पहचान वरिष्ठ नक्सलियों के रूप में हुई है, जिन पर कुल 1.30 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम था। मारे गए नक्सलियों में से माओवादियों के सबसे मजबूत संगठन दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) की महिला सदस्य नीति उर्फ उर्मिला पर 25 लाख रुपये का इनाम था।

सौर और जल विद्युत क्षमता का विस्तार कर रहा छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार (तीन अक्टूबर) को बताया था कि छत्तीसगढ़ अपनी सौर और जल विद्युत क्षमता का विस्तार कर रहा है। राज्य 2030 तक भारत को 500 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साय ने कहा है कि पर्यावरण संकट और जलवायु परिवर्तन राष्ट्रीय चिंतन का विषय बन गया है और इस समस्या से निपटने के लिए सभी को समान रूप से सहभागिता निभानी होगी। छत्तीसगढ़ का 44 फीसदी हिस्सा वनाच्छादित है और सरकार इसे सहेजने का काम गंभीरता के साथ कर रही है। हाल ही में गुरु घासीदास-तमोर पिंगला को बाघ अभयारण्य बनाने की पहल की गई है। इसके माध्यम से वन्यजीवों के संरक्षण और पर्यावरण के संवर्धन में भी बड़ी मदद मिलेगी और यह देश का तीसरा सबसे बड़ा बाघ अभयारण्य होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।