1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने बीजेपी अध्यक्ष को दी बधाई, कहा- नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा अजेय शक्ति के रूप में उभरेगी

छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने बीजेपी अध्यक्ष को दी बधाई, कहा- नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा अजेय शक्ति के रूप में उभरेगी

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jan 20, 2026 11:15 pm IST,  Updated : Jan 20, 2026 11:23 pm IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मंगलवार को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी नवीन के नेतृत्व में एक "अजेय शक्ति" के रूप में उभरेगी।

नितिन नबीन को बधाई देते सीएम साय- India TV Hindi
नितिन नबीन को बधाई देते सीएम साय Image Source : X@VISHNUDSAI

रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजेपी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम साय ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में बीजेपी देश में एक अजेय शक्ति के रूप में उभरेगी। वरिष्ठ भाजपा नेता साय ने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में नितिन नवीन से मुलाकात की और उन्हें शीर्ष संगठनात्मक भूमिका संभालने पर शुभकामनाएं दीं।

नितिन नवीन पार्टी को नई दिशा देंगे

बिहार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन (45 वर्ष) को मंगलवार को औपचारिक रूप से भाजपा अध्यक्ष घोषित किया गया। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली और पार्टी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत की। सीएम साय ने 'X' पर एक पोस्ट में "नवीन जी के नेतृत्व में भाजपा एक अजेय शक्ति बनेगी। मैंने दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी से नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में सौहार्दपूर्ण मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।  

सीएम साय ने कहा कि नितिन नवीन का सशक्त संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक दृढ़ता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव भाजपा को नयी ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम जी के आशीर्वाद से भाजपा का यह नवयुग राष्ट्र निर्माण की नयी गाथा रचे यही मंगलकामना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने कड़ा संदेश दिया है कि कड़ी मेहनत से एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष और यहां तक कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है।

डिप्टी सीएम ने भी दी बधाई

वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की आंतरिक (चुनाव) प्रक्रिया पूरी तरह से लोकतांत्रिक है, बूथ स्तर से शुरू होकर जिला और राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ रही है।  छत्तीसगढ़ के मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, बोर्ड और निगम प्रमुख, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी नवीन को बधाई दी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे गर्व की बात कहा। उन्होंने कहा कि एक युवा नेता ने दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व करने की बड़ी जिम्मेदारी ली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।