1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. बाइक पर कपल का रोमांस, फ्यूल टैंक पर गर्लफ्रेंड को बैठा स्पीड में गाड़ी चलाता रहा आशिक- देखें VIDEO

बाइक पर कपल का रोमांस, फ्यूल टैंक पर गर्लफ्रेंड को बैठा स्पीड में गाड़ी चलाता रहा आशिक- देखें VIDEO

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 18, 2023 02:54 pm IST,  Updated : Dec 18, 2023 03:04 pm IST

छत्तीसगढ़ से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कपल बीच सड़क पर बाइक पर रोमांस करता दिख रहा है। बाइक के आगे फ्यूल टैंक पर लड़की को बैठाकर फर्राटे भरते युवक का वीडियो सामने आया है।

बाइक पर कपल का रोमांस- India TV Hindi
बाइक पर कपल का रोमांस

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में बाइक के आगे फ्यूल टैंक पर लड़की को बैठाकर फर्राटे भरते युवक का वीडियो सामने आया है। युवक NH- 56 पर भीड़ भाड़ वाली सड़क में अपनी प्रेमिका को आगे बैठाकर रायपुर से भिलाई की तरफ जा रहा है। हालत यह कि रायपुर से लेकर भिलाई तीन चौक तक कई चौराहों में ट्रैफिक पुलिस खड़ी रहती है, इसके बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

लड़के के बाहों में बाहें डाले बैठी लड़की

यह वीडियो दुर्ग जिले के एक जिम्मेदार नागरिक ने भेजा है। उन्होंने बताया कि वो अपने परिवार के साथ रायपुर से भिलाई आ रहे थे। इसी दौरान भिलाई तीन चौक के पास एक युवक बाइक में फर्राटे भरते हुए तेजी से निकला। उस युवक ने बाइक के आगे फ्यूल टैंक में एक लड़की को बैठाया हुआ था। वो लड़की, लड़के के बाहों में बाहें डाले बैठी थी और लड़का तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। 

वीडियो बनाने वाले शख्स ने क्या कहा?

वीडियो बनाने वाले शख्स का कहना है कि युवक खुद और उस लड़की की जान तो खतरे में डाल ही रहा था। साथ ही सड़क में चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी खतरे से कम नहीं था, लेकिन बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के नियम तोड़कर युवक सड़क पर बाइक चलाता रहा। अगर वो अपनी बाइक का संतुलन जरा भी खोता तो दूसरे वाहन चालक भी सड़क हादसे का शिकार हो सकते थे। प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर देना चाहिए।

- सिकंदर खान की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।