1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़: 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के बाद कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के बाद कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 Published : Jan 05, 2026 11:03 pm IST,  Updated : Jan 05, 2026 11:06 pm IST

नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के बाद हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 11 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करके और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि सोनपुर थानाक्षेत्र में लड़की के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के आरोप में 24 साल के संजू कुमेटी को गिरफ्तार किया है।

31 दिसंबर से लापता थी लड़की

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा कि इस थानाक्षेत्र के ओरछाकुरी गांव की यह लड़की 31 दिसंबर से लापता थी। बाद में ग्रामीणों ने चार जनवरी को कोसरा गांव के एक खेत में उसका शव बरामद किया, तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। 

लड़की और उसके परिवार को जानता था आरोपी

सुंदरराज ने कहा कि जांच के आधार पर पुलिस ने गुनेर गांव के रहने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि कुमेटी लड़की और उसके परिवार को जानता था तथा उसने उसके साथ बलात्कार किया। घिनौनी वारदात को छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी। 

आरोपी ने हत्या और बलात्कार की बात कबूली

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि कुमेटी ने बालिका को कुल्हाड़ी से मारा था। मामले में वैज्ञानिक और तकनीकी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।