1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. न्‍यूज
  4. छत्‍तीसगढ़ में माओवादियों की साजिश नाकाम, कोंडागांव में पांच बारूदी सुरंगें बरामद

छत्‍तीसगढ़ में माओवादियों की साजिश नाकाम, कोंडागांव में पांच बारूदी सुरंगें बरामद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 25, 2019 02:50 pm IST,  Updated : May 25, 2019 02:50 pm IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में सुरक्षा बलों ने पांच शक्तिशाली बारूदी सुरंगें बरामद की हैं।

Chhattisgarh- India TV Hindi
Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में सुरक्षा बलों ने पांच शक्तिशाली बारूदी सुरंगें बरामद की हैं। कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को भाषा को बताया कि जिले के केसकाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत उपरचंदेली और खालीचंदेली गांव के करीब सुरक्षा बलों ने पांच कूकर के भीतर बंद 10 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया। 

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों द्वारा क्षेत्र में बारूदी सुरंग लगाने की सूचना मिलने के बाद डीआरजी, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया। दल जब उपरचंदेली और खालीचंदेली गांव के करीब था तब उन्हें वहां बारूदी सुरंग होने की जानकारी मिली। बाद में पुलिस दल ने सभी बारूदी सुरंग को नष्ट कर दिया। 

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने बारूदी सुरंग को कुएं के करीब लगाया था। जिससे इस गर्मी में गश्त के दौरान सुरक्षा बल पानी ​के लिए वहां पहुंचे और विस्फोटक की चपेट में आ जाएं, लेकिन इससे पहले विस्फोटकों को जब्त कर नष्ट कर दिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें छत्तीसगढ़