1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. Patan, Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: पाटन सीट पर जीते भूपेश बघेल, भतीजे विजय बघेल को हराया

Patan, Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: पाटन सीट पर जीते भूपेश बघेल, भतीजे विजय बघेल को हराया

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Dec 03, 2023 07:17 am IST,  Updated : Dec 03, 2023 08:04 pm IST

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती आज हो रही है। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा सीट पर भूपेश बघेल ने जीत दर्ज की है।

bhupesh baghel win- India TV Hindi
पाटन सीट से जीते भूपेश बघेल Image Source : FILE PHOTO

Patan, Chhattisgarh Assembly Election Result 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ के पाटन निर्वाचन सीट सबसे वीआईपी सीट है. क्योंकि यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सीट है और भूपेश बघेल ने इस सीट से जीत दर्ज की है। इस सीट से साल 2018 में कांग्रेस के भूपेश बघेल ने चुनाव जीता था, उन्हें 84352 वोट मिले थे। 2018 में उपविजेता उम्मीदवार भाजपा के मोतीलाल साहू थे जिन्होंने 56875 वोट हासिल किया था। 2018 के चुनाव में इस सीट पर जीत का अंतर 27477 वोटों का था। इस बार इस सीट पर  भूपेश बघेल ने जीत दर्ज की है और उन्होंने अपने ही भतीजे विजय बघेल को हरा दिया है।

छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले में पाटन विधानसभा क्षेत्र स्थित है। यहां कुल मतदाता 2 लाख 10 हजार 840 हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 1 लाख 4 हजार 700 हैं और महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 8 हजार 738 है। पाटन सीट के लिए अधिकांश मतदाताओं के लिए राष्ट्रीय पार्टी का प्रत्याशी पहली पसंद होता है। इस सीट पर कांगेस की अच्छी पकड़ है लेकिन इस बार बाजी पलटती नजर आ रही थी और शुरुआती रुझानों में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल आगे चल रहे थे लेकिन भूपेश बघेल ने इस सीट से जीत दर्ज की। बता दें कि इस बार (2023) के चुनाव में भाजपा ने विजय बघेल को इस सीट से खड़ा किया है, जो सीएम भूपेश बघेल के भतीजे हैं। इस चुनाव में चाचा और भतीजे के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

पाटन सीट के उम्मीदवारों की देखें पूरी लिस्ट

                                   उम्मीदवारों के नाम

   पार्टी 

विजय बघेल भाजपा
अमित कुमार हिरवानी (साहू) आम आदमी पार्टी
संदीप पॉल  जीजीपी
भुपेश बघेल  कांग्रेस
अधिवक्ता रामरतन साहू  निर्दलीय
अजय चंद्राकर  निर्दलीय
गजानंद जांगड़े  निर्दलीय
रामचंद जांगड़े  निर्दलीय
रामचरण यादव  निर्दलीय
संतोष कुमार मारकंडे  निर्दलीय
उमेश कुमार सोनवानी  निर्दलीय
अमित अजीत जोगी अन्य
बी.एस.रावते अन्य
के.पी. खांडे अन्य
राजेंद्र बघेल अन्य
मधुकांत साहू अन्य

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।