1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई समीक्षा बैठक, छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय हुए शामिल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई समीक्षा बैठक, छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय हुए शामिल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 30, 2024 12:27 pm IST,  Updated : Sep 30, 2024 12:43 pm IST

गडकरी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली के भारतमंडपम में समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय शामिल हुए।

Nitin Gadkari Vishnu deo Sai- India TV Hindi
नितिन गडकरी और विष्णुदेव साय समीक्षा बैठक में शामिल हुए Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली के भारतमंडपम में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।

विष्णुदेव साय ने एक्स हैंडल पर दी जानकारी

विष्णुदेव साय ने एक्स हैंडल पर लिखा, 'केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ सम्मिलित हूं। जिसमें छत्तीसगढ़ में चल रहे राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी।'

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर गहन समीक्षा

बैठक का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा करना है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया था कि छत्तीसगढ़ राज्य ने हमेशा राजमार्ग परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन में पूरा समर्थन दिया है, लेकिन कुछ परियोजनाएं अभी भी विभिन्न अवरोधों के कारण धीमी गति से चल रही हैं। इस बैठक के माध्यम से इन अवरोधों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। 

पिछली समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ को अयोध्या से जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को केंद्र सरकार से मंजूरी मिली थी। इस बैठक में उस परियोजना की प्रगति का भी आंकलन किया जाएगा। अयोध्या से जोड़ने वाला यह मार्ग छत्तीसगढ़ के लिए धार्मिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक से उम्मीद की जा रही है कि छत्तीसगढ़ में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्यों को गति मिलेगी और राज्य में विकास की दिशा में बड़े कदम उठाए जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।