1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ा एनकाउंटर, मुठभेड़ में मारे गए 3 नक्सली

बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ा एनकाउंटर, मुठभेड़ में मारे गए 3 नक्सली

 Published : Apr 06, 2024 11:20 am IST,  Updated : Apr 06, 2024 11:20 am IST

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को मार गिराया है।

naxal- India TV Hindi
बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ा एनकाउंटर Image Source : PTI

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जवानों और नक्सलियों के बीच एक बड़ा मुठभेड़ चल रही है, जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। साथ ही जवानों ने कुछ हथियार भी बरामद किए हैं। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने इस मामले की पूरी जानकारी दी है।

3 नक्सलियों को मार गिराया

एसपी जितेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर उसूर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के पास एक LMG और 1 AK 47 समेत कई हथियार मिलने की जानकारी मिल रही है। ये संयुक्त एंटी नक्सल ऑपरेशन तेलंगाना ग्रे हाउंड फोर्स ने चलाया है। इस क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

इससे पहले भी मारे गए थे 10 नक्सली

गौरतलब है कि हाल ही में 2 अप्रैल को जिले में ही सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला सहित 10 नक्सलियों को मार गिराया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि गंगालूर थाना क्षेत्र के लेंड्रा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया। आगे बताया था हमें क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद जवानों को नक्सल रोधी अभियान के तहत भेजा गया। इस टीम में डीआरजी, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे।

(इनपुट- संजीव पचौरी)

ये भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में अनवर ढेबर और अरविंद सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।