1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में अनवर ढेबर और अरविंद सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में अनवर ढेबर और अरविंद सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Apr 05, 2024 01:57 pm IST,  Updated : Apr 05, 2024 02:10 pm IST

2161 करोड़ के शराब स्कैम मामले में ईडी की सिफारिश पर ACB ने 70 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें अनवर ढेबर और अरविंद सिंह का भी नाम शामिल है।

अनवर ढेबर और अरविंद सिंह गिरफ्तार- India TV Hindi
अनवर ढेबर और अरविंद सिंह गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। रायपुर से नागपुर जाते हुए कोशा नगर टोल भिलाई के पास से EOW और सुपेला थाने की टीम ने नाकेबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। अनवर को आठ महीने पहले जमानत मिली थी। कारोबारी अरविंद भी रिमांड पर है। रायपुर से आयी EOW की टीम ने सुपेला थाने की मदद से कोसानाला टोल प्लाजा में चेकिंग प्वाइंट शुरू की। थोड़ी ही देर में अनवर ढेबर एक लग्जरी कार से पहुंचा जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कारोबारी अरविंद सिंह भी गिरफ्तार

वहीं, गिरफ्तार किए गए कारोबारी अरविंद सिंह को कोर्ट ने 8 अप्रैल तक रिमांड पर भेज दिया है। अरविंद सिंह को दो दिन पहले ही हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, लेकिन ACB ने गुरुवार को उसे फिर गिरफ्तार कर लिया। करीब 10 महीने पहले ईडी ने अरविंद को दुर्ग से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वह जेल में बंद था। 

70 लोगों के खिलाफ दर्ज किया जा चुका है केस

दरअसल, 2161 करोड़ के शराब स्कैम मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सिफारिश पर ACB ने 70 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें अनवर ढेबर और अरविंद सिंह का भी नाम शामिल है। इस मामले में पिछले साल 6 मई को अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था।

शराब घोटाले में पहली गिरफ्तारी

बता दें कि छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) की विशेष अदालत ने कथित शराब घोटाले मामले में आरोपी अरविंद सिंह को आठ अप्रैल तक ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेज दिया। कथित शराब घोटाले मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ईओडब्ल्यू ने बुधवार रात सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान सामने आए इस मामले में ईओडब्ल्यू ने पहली बार किसी आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

रिपोर्ट- सिकंदर अली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।