1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में तालाब में गिरी एसयूवी, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 8

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में तालाब में गिरी एसयूवी, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 8

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 03, 2024 02:05 pm IST,  Updated : Nov 03, 2024 02:07 pm IST

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक एसयूवी तालाब में गिर गई। इस घटना में चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शनिवार को एक एसयूवी तालाब में गिर गई। इस घटना में दो और लोगों की मौत हो गई। पहले छह लोगों की मौत की खबर आई थी। अब मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी रविवार को दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात दुर्घटना स्थल से एक और शव बरामद किया गया और वाहन के चालक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

मरने वालों में एक बच्ची भी शामिल 

पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि राजपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ा बगीचा मुख्य मार्ग पर स्थित लडुआ मोड़ पर शनिवार रात करीब 8:30 बजे एक एसयूवी के तालाब में गिरने से उसमें सवार एक महिला और एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि बलरामपुर जिले के लरिमा गांव के निवासी वाहन में सवार होकर पड़ोसी सूरजपुर जिला जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कार जब लडुआ मोड़ के करीब पहुंची, तभी वह बेकाबू होकर तालाब में गिर गई।

पहले तालाब से 6 लाशें निकाली गईं 

सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में तालाब से 6 शव निकाले गए, जबकि चालक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में एक और शव बरामद किया गया और चालक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि एसयूवी को भी मशीन की मदद से तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान संजय मुंडा (35), उनकी पत्नी चंद्रवती (35), उनकी बेटी कीर्ति (8), उनके पड़ोसी मंगल दास (19), भूपेंद्र मुंडा (18), बालेश्वर (18) और उदयनाथ (20) और चालक मुकेश दास (26) के रूप में हुई है। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-

"अजित पवार ने धक्का देकर शरद पवार को बाहर निकाला", जितेंद्र आव्हाड ने CM शिंदे और बीजेपी पर भी बोला हमला

पंजाब में बड़ा रेल हादसा, हावड़ा मेल के डिब्बे में हुआ धमाका, 4 घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।