छत्तीसगढ़ के बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। साथ ही सीएम योगी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के सीएम वुष्णु देव साय शामिल हुए। इस कार्यक्रम की मेजबानी छत्तीसगढ़ सरकार ने की।
महिलाएं निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि बस्तर में महिलाओं की विकास यात्रा को नई शक्ति देने के लिए गांव-गांव में डेयरी नेटवर्क विकसित किया जाएगा। हर आदिवासी महिला को एक गाय और एक भैंस दी जाएगी। साथ ही शाह ने कहा कि बस्तर के विकास की भागीदारी में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
आदिवासी परिवारों को मिलेगा वनोपज का लाभ
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जहां कभी भय और बंदूक का साया था, वहां अब ‘शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा’ के माध्यम से शिक्षा, जनसेवा और विकास पहुंचेगा। वनोपज का लाभ भी पूरी मजबूती से आदिवासी परिवारों तक पहुंचाया जाएगा।
बस्तर के लोगों को मिलेगा सस्ता अनाज
अमित शाह ने कहा, 'कल 'शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा' का उद्घाटन किया। नक्सलियों से लड़ाई के लिए बस्तर में बने 200 सुरक्षा कैम्प में से 70 'शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा' के नाम से जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से सस्ता अनाज, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी, कौशल विकास और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर बस्तर के भाइयों-बहनों तक पहुंचाया जाएगा।'
ये भी पढ़ें: