1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़: विष्णु देव साय बने मुख्यमंत्री, इन 2 नेताओं को डिप्टी CM बनाए जाने की खबर

छत्तीसगढ़: विष्णु देव साय बने मुख्यमंत्री, इन 2 नेताओं को डिप्टी CM बनाए जाने की खबर

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Avinash Rai
 Published : Dec 10, 2023 03:42 pm IST,  Updated : Dec 10, 2023 06:53 pm IST

छत्तीसगढ़ को नए मुख्यमंत्री मिल चुके हैं। विष्णुदेव साय को सर्वसम्मति से राज्य का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। वहीं राज्य में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। इस बाबत सूत्रों की मानें तो अरुण साव और विजय शर्मा राज्य के डिप्टी सीएम बन सकते हैं।

Vishnu Deo Sai will be the new Chief Minister of Chhattisgarh, decision taken in the legislature par- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय Image Source : TWITTER

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के जीत मिली। इस जीत के बाद रायपुर में आज विधायक दल की बैठक की जा रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ को नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। रायपुर विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लग गई है। बता दें कि विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। बता दें कि विष्णुदेव साय साल 2020 से 2022 तक छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही वो मोदी सरकार के पहले कैबिनेट में  स्टील, खादान, श्रम और रोजगार विभाग के राज्यमंत्री रह चुके। बता दें कि विष्णु देव साय साल 1999, 2004, 2009 और 2014 में रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। 

कई चुनावों में लगातार जीते विष्णुदेव साय

विष्णुदेव साय ने इन चुनावों में क्रमश: कांग्रेस के उम्मीदवारों पुष्पा देवी सिंह, रामपुकार सिंह, हृदयराम राठिया और आरती सिंह को हराया था। साय ने अविभाजित मध्य प्रधेश के तपकरा निर्वाचन क्षेत्र से 1990 और 1993 में लगातार दो विधानसभा चुनाव जीते। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में इस बार विष्णु देव ने मौडूदा कांग्रेस विधायक यूडी मिंज को हराया और अब विधायक दल की बैठक के बाद विष्णुदेव साय को बतौर मुख्यमंत्री पेश किया गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि छत्तीसगढ़ में 2 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो अरुण साव और विजय शर्मा डिप्टी सीएम हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ के ऑब्जर्वर दुष्यंत गौतम ने कहा कि राज्य में 12 या 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कराया जा सकता है।

 

आदिवासी चेहरे पर भाजपा ने खेला दाव

बता दें कि छत्तीसगढ़ में सीएम पद की रेस में विष्णु देव साय के अलावा रमन सिंह, रेणुका सिंह समेत कई अन्य नेताओं का नाम था। रेणुका सिंह ने हाल ही में सांसद पद से इस्तीफा दिया है। रेणुका सिंह प्रदेश की भरतपुर सोनहत सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। राज्य में लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि भाजपा इस बार राज्य में आदिवासी चेहरे को सीएम बना सकती है। बता दें कि विष्णुदेव साय तीर बार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं. वो प्रदेश में आदिवासियों का बड़ा चेहरा हैं और रायगढ़ से तीन बार सांसद रह चुके हैं। मोदी सरकार के पहले कैबिनेट में वो राज्य मंत्री रह चुके हैं। संगठन और आरएसएस से उनकी करीबी है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में उनकी पकड़ अच्छी है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।